Global news live
बिलासपुर

*शराब दुकान के पास संचालित अहाता पर बुलडोजर चलाया गया*

*अवैध अहातों पर चले बुलडोज़र,शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त*

*नगर निगम,आबकारी और पुलिस की टीम कर रही कार्रवाई*

*असामाजिक तत्वों का रहता था जमावड़ा,गुण्डागर्दी पर नकेल कसने की कवायद*

बिलासपुर, ग्लोबल न्यूज़*5 दिसम्बर/राज्य में सरकार के बदलते ही अवैध कारोबार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिलासपुर शहर में शराब दुकानों के पास संचालित अवैध चखना सेंटरों को नगर निगम द्वारा तोड़ा जा रहा है। सुबह 11 बजे नगर निगम,आबकारी की टीम ने सबसे पहले लिंक रोड स्थित शराब दुकान के पास संचालित अहाता पर बुलडोजर चलाया,जिसके बाद पुराना बस स्टैंड स्थित अहाता को जमींदोज किया,इसी तरह व्यापार विहार में संचालित चखना सेंटर को भी हटाया गया है। विदित है की शहर के अंदर सार्वजनिक स्थानों के पास संचालित इन अवैध चखना सेंटरों की वजह से आस-पास का माहौल खराब रहता था,दिन भर असामाजिक तत्वों के मजमा लगे रहने से महिलाओं का निकलना मुश्किल था। शहर के इन सभी चखना सेंटर के हट जाने से खुलेआम शराबखोरी और गुण्डागर्दी पर लगाम लगेगा। नगर निगम क्षेत्र के सरकंडा, सकरी, तिफरा, पुराना बस स्टैण्ड सहित सभी जगहों से अवैध चखना सेंटरों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Latest news
*भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी*