Global news live
बिलासपुर

*सिम्स में मरीजों के पंजीयन के लिए शुरू हुई टोकन व्यवस्था*

*ग्लोबल न्यूज बिलासपुर*

*मरीजों को राहत, लाइन में लंबे समय तक खड़े रहने से मिली निजात*

*ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1500 मरीज आते हैं इलाज कराने*

बिलासपुर, 16 जनवरी/सिम्स अस्पताल में मरीजों के पंजीयन के लिए टोकन व्यवस्था शुरू हो गई। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहकर इंतजार करने की बाध्यता का अंत हो गया। गर्भवती, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित इलाज करने पहुंचे सभी तरह के मरीजों को राहत मिली है। इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने प्रबंधन की इस व्यवस्था को सुविधाजनक बताया है।


सिम्स चिकित्सालय के उप अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि 16 जनवरी 2024 से पंजीयन क्षेत्र में टोकन सिस्टम लगाया गया है। जिसमें दो कियोस्क मशीन लगाई गई हैं, जो टोकन प्रदाय करती हैं। तथा नौ काउंटर है जिसमें टोकन नंबर प्रदर्शित होता है। आज टोकन सिस्टम का प्रायोगिक तौर पर इस्तेमाल किया गया । साथ ही जो भी कमियां पाई गई उन्हे भी निराकृत किया गया । टोकन सिस्टम लगने के बाद अब मरीजों को लाइन लगा कर खड़े नहीं रहना पड़ेगा। पंजीयन कक्ष के सामने हाल में मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां लगा दी गई हैं जिसमें बैठकर मरीज अपने टोकन का नंबर आने पर ही काउंटर पर जाएंगे तथा अपनी पर्ची कटवाएंगे । इससे गर्भवती महिलाओं दिव्यांगो को और अन्य बीमार लोगों को लंबे लंबे समय तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि लगभग 1500 मरीज हर रोज अपनी विभिन्न रोग एवम् स्वास्थ्य समस्या को दिखाने आते हैं। उन्हें पंजीयन कराने के लिए काफी समय तक खड़े रहकर प्रतीक्षा करनी पड़ती थी।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*