Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कलशयात्रा के साथ भागवत महोत्सव का शुभारंभ*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

भाटापारा धार्मिक समाचार

*श्रीमदभागवत स्वंय भगवान की है दिव्य प्रतिमूर्ति*

*जीवन संवारती मृत्यु सुधारती यह अमूल्य कृति वेदी पूजन*

*कलशयात्रा के साथ भागवत महोत्सव का शुभारंभ*

भाटापारा 17 मई/सनातन धर्म अध्यात्म की अथाह गहराईयों से जीवन सूत्र के अमूल्य मोतियों के उपार्जन का प्रमुख माध्यम है और इसके स्त्रोत है विभिन्न शास्त्र एवं वेद पुराण जिन्हे ॠषि मुनियों द्वारा अपने तपोबल एवं साधना के द्वारा सृजित किया गया है,कुछ शास्त्रों को स्वंय भगवान की वाणी माना जाता है।ऐसी ही एक दिव्य कृति है श्रीमदभागवत जिसकी अपार महिमा युगों युगों से गायी जा रही है, और इसके श्रवण या आयोजन को कोटि कोटि पुण्यदायी के साथ मोक्ष का अहम माध्यम माना जाता है।वृन्दावन हिताश्रम मे दिव्य आयोजन
जिस तरह विभिन्न शास्त्र अपनी दिव्य महिमा के लिए जाने जाते है उसी तरह कालावधि और स्थान भी अहम मायने रखती है इसी कड़ी मे अत्यंत पुण्यदायी एवं फलदायी मास है पुरुषोत्तम मास जिसमे भगवान विष्णु की आराधना का विधान है और इस मास मे किए गये पुण्य कार्य कई गुना फल प्रदान करते है ऐसी मान्यता है,ऐसे पावन मास मे स्वंय भगवान के धाम मे छत्तीसगढ के गौरव आचार्य झम्मन शास्त्री के श्रीमुख से श्रीमदभागवत कथा का अनुष्ठान सहज ही इस भक्ति महोत्सव को दिव्य एवं भव्य बनाती प्रतीत हो रही है। जिसकी साक्षी बन रही है वृन्दावन धाम का हिताश्रम जहां वट सावित्री के पावन पर्व मे भक्ति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। वेदीपूजन कलशयात्रा के साथ शुभारंभ
श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह भक्ति महोत्सव का शुभारंभ वेदी पूजन कलशयात्रा के साथ हुआ जिसमें छत्तीसगढ के विभिन्न जिलों सहित भाटापारा से आये श्रद्धालुजनों द्वारा उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई गयी, भक्तिमय जयकारे के साथ भागवत भगवान एवं कथाव्यास आचार्य झम्मन शास्त्री की आगवानी के साथ भव्य भक्ति महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
प्रथम दिवस पृष्ठभूमि पर प्रकाश
श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह भक्ति महोत्सव के शुभारंभ दिवस पर व्यासपीठ से श्रोतागणों को कथा श्रवण कराते हुए व्याखान दिवाकर आचार्य झम्मन शास्त्री द्वारा श्रीमदभागवत के उदभव एवं महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्नत जीवन के लिए श्रीमदभागवत की आवश्यकता को रेखांकित किया गया उन्होने कहा कि श्रीमदभागवत स्वंय भगवान कृष्ण की प्रतिमूर्ति है उन्होने यह भी कहा कि श्रीमदभागवत जीवन को संवारने एवं मृत्यु को सुधारने वाली अमूल्य कृति है। आरती पूजन एवं प्रसादी वितरण के साथ प्रथम दिवस की कथा संपन्न हुई,आयोजक गणों जिनमे लता शर्मा, चन्द्रकांता शर्मा,अखिलेश शर्मा तारिणी शर्मा अरविंद शर्मा धनेश्वरी शर्मा आदि द्वारा आचार्य झम्मन शास्त्री को उनकी प्रतिमूर्ति प्रदान कर श्रद्धा एवं सम्मान की अभिव्यक्ति दी गयी

Latest news
*कलशयात्रा के साथ भागवत महोत्सव का शुभारंभ* *नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न* *डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का  जमकर प्रदर्शन* *अमरकंटक में श्री रुद्र महायज्ञ एवं नर्मदा पुराण का आयोजन* *अमरकंटक के मुख्य मार्ग सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिव गोपाल आश्रम के सामने भरता है वर्षा का जल* *सुहागिन महिलाओं ने की पूजनअर्चन वट वृक्ष की लगाई फेरी* *भीषण गर्मी में कोटा नगर पालिका की जल व्यवस्था ध्वस्त टैंकर के भरोसे लोग* *डा, ललित सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ का संयोजक बनाया गया*
       ...
*उच्च शिक्षा मंत्री  ने जी एन ए काॅलेज के वार्षिकोत्सव में की महत्वपूर्ण घोषणाए की* *भाटापारा में ₹26 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन*