Global news live
कांकेर

*दतैल हाथी ने एक युवक को कुचल कर मार डाला*

दंतैल हाथी ने ली युवक की जान, वीडियो बनाने की फिराक में था हाथी ने कुचलकर मारा—

//विप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

*पखांजूर–ग्लोबल न्यूज़*
कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में दंतैल हाथी ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

बड़े कापसी गांव के सड़कपारा में झुंड से बिछड़कर विचरण कर दंतैल हाथी पहुचा हुआ था जिसे देखने काफी भीड़ जमा हो गई थी, वन अमले ने लोगो को सतर्क किया था लेकिन युवक ने हाथी को देखने और वीडियो बनाने के शौक में अपनी जान गवा दी।

बीते दो दिनों से दुर्गुकोंदल और पखांजुर के मध्यावर्ती इलाके में दंतैल हाथी विचरण कर रहा है, जिसको लेकर वन विभाग ने आस पास के गांव में एलर्ट भी जारी किया था, पी व्ही 22 का रहने वाला युवक कमलेश हालदार जो कि घूम घूमकर सामान बेचने का काम करता था वह बड़े कापसी सामान बेचने आया हुआ था, तभी सड़कपारा में हाथी आने की खबर सुनकर वह हाथी को देखने चला गया, मौके पर हाथी की देखने काफी लोग जमा हो गए थे वन अमले ने लोगो को मौके से हटाया भी था लेकिन कमलेश किसी तरह हाथी के नजदीक चला गया और हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुचे वन अमले ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रूपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान की है, साथ ही 6 लाख रुपये मुआवजे का प्रकरण तैयार किया गया है।बता दे कि जो दंतैल हाथी क्षेत्र में विचरण कर रहा है वो पहले भी बालोद जिले में एक महिला को कुचलकर मार चुका है। दो दिन से क्षेत्र में विचरण कर रहे हाथी ने कई व मकानों को भी तोड़ दिया है साथ ही फसल को भी नुकसान पहुचाया है।

Latest news
*नगर पालिका परिषद भाटापारा में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह* *कोटा में अधिवक्ता संघ का सामुदायिक भवन लोकार्पित* *कोटा में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 16 उपभोक्ताओं पर 6 लाख का जुर्माना* *अमरकंटक के श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में हर रविवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ* *स्वास्थ्य संयोजक संघ ने सेवा भाव के साथ मनाई 12वीं वर्षगांठ* *अमरकंटक में होली के लिए शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न* *1मार्च को भाटापारा मे व्यंजन मेला एवं हाट बाजार का आयोजन* *वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि* *अमरकंटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारेंद्र सोनी का निधन * *कोटा में वंदे मातरम मित्र मंडल की बैठक: हिंदुत्व की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया*