Global news live
करगी रोड कोटा

*जाम के कारण खरीदी केन्द्र बंद करने की नौबत ना आए, उठाव कार्य में लायें तेजी*

*ग्लोबल न्यूज बिलासपुर*

*कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा*

*धान खरीदी के लिए 12 कार्य दिवस शेष*

*लक्ष्य के 68 प्रतिशत तक हो चुकी खरीदी*
*बिलासपुर, ग्लोबल न्यूज* 10 जनवरी 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि जाम के कारण एक भी धान खरीदी केन्द्र बंद होने की नौबत नहीं आने चाहिए। बफर लिमिट को पार कर जाम की स्थिति की संभावना वाले केन्द्रों से धान उठाव कार्य में तेजी लाया लाएं। उन खरीदी केन्द्रों की पहचान कर ज्यादा संख्या में राईस मिलर्स के लिए डीओ काटा जाये, ताकि धान खरीदी के लिए केन्द्र में जगह बन सके। श्री शरण आज शाम अपने कार्यालय कक्ष में अफसरों की बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इस साल 31 जनवरी तक खरीदी की सीमा तय की गई है। इस अवधि में अवकाश को छोड़कर अब केवल 12 खरीदी दिवस खरीदी के लिए शेष रह गये हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 10 तारीख तक धान खरीदी के कुल लक्ष्य का 68 प्रतिशत खरीदी कर लिया गया है। जिले का इस साल का खरीदी लक्ष्य 6 लाख 20 हजार मीटरिक टन के विरूद्ध अब तक 4 लाख 21 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। प्रतिदिन लगभग 20 हजार मीटरिक टन की आवक हो रही है। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अभियान में वास्तविक किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने चाहिए। वहीं बिचौलिया अथवा दलाल किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय,जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री प्रभात मिश्रा सहित मार्कफेड एवं नान के अधिकारी मौजूद थे।

Latest news
*नगर पालिका परिषद भाटापारा में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह* *कोटा में अधिवक्ता संघ का सामुदायिक भवन लोकार्पित* *कोटा में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 16 उपभोक्ताओं पर 6 लाख का जुर्माना* *अमरकंटक के श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में हर रविवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ* *स्वास्थ्य संयोजक संघ ने सेवा भाव के साथ मनाई 12वीं वर्षगांठ* *अमरकंटक में होली के लिए शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न* *1मार्च को भाटापारा मे व्यंजन मेला एवं हाट बाजार का आयोजन* *वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि* *अमरकंटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारेंद्र सोनी का निधन * *कोटा में वंदे मातरम मित्र मंडल की बैठक: हिंदुत्व की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया*