Global news live
कोंडागांव

*केशकाल से 1 और कोंडागांव के 3 तीन अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*केशकाल और कोंडागांव से 10-10 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र पाए गए सही*
*केशकाल से 1 और कोंडागांव के 3 तीन अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत*

*कोंडागांव ग्लोबल न्यूज़*, 21 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में हो रहे निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात् केशकाल विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए, वहीं एक अभ्यर्थी का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत कर गया गया। इसी तरह कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में भी 10 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए तथा तीन अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत कर दिए गए।
केशकाल विधानसभा ़क्षेत्र से आम आदमी पार्टी जुगल किशोर बोध, बहुजन समाज पार्टी के दिनेश कुमार मरकाम, भारतीय जनता पार्टी के नीलकंठ टीकाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के संतराम नेताम, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अक्षय कुमार नाग, सर्व आदि दल के जीवन लाल मातलाल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के दिनेश कुमार मरकाम, हमर राज पार्टी के शिव कुमार गंगवाल और अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के सोनसिंह मरावी तथा निर्दलीय संतोष कुमार मंडावी का नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया।
कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के गिरधर नेताम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के मोहन मरकाम, भारतीय जनता पार्टी की लता उसेण्डरी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के शंकर नेताम, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के कंवल सिंह बघेल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के जयप्रकाश नेताम और सर्व आदि दल के ज्ञानप्रकाश कोर्राम निर्दलीय घासीराम मरकाम, दुर्जन सिंह पोयाम और बुधसिंह नेताम का नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया।

Latest news
*कोटा प्रशासन का चला बुलडोजर वैगेर नाप जोख के * *कोटा प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाया गया बगैर नाप जोख के* *कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कृषि उपज मण्डी भाटापारा का किया निरीक्षण* *बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा* *कोरबा का रिच लूक स्कूल शिक्षा का व्यापार पैरेंट्स की परेशानी* *छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. पी.के. नियोगी की अस्थियां नर्मदा में प्रवाहित* *भाजपा का 47वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न* *अमरकंटक में आस्था की डुबकी बैसाखी स्नान हेतु उमड़ रहे श्रद्धालु* *अमरकंटक में नर्मदांचल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ* *BMF पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग*