Global news live
अमरकंटक

*अमरकंटक में 5 राज्यों के 82 जनजातीय कलाकार देंगे रंगारंग प्रस्तुतियां ।।



आगामी 29 सितंबर से जनजातीय उत्सव का आगाज

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज*- श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आगामी 29 सितंबर 2023 से 01 अक्तूबर 2023 तक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज द्वारा विभिन्न राज्यों की जनजातीय लोक कलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां अमरकंटक के रामघाट में तीन दिवसीय सायं 6 बजे से प्रारंभ होगा ।
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज द्वारा एवम जिला प्रशासन अनूपपुर के सहयोग से मध्यप्रदेश के अमरकंटक (रामघाट) में तीन दिवसीय जनजातीय महोत्सव का आगाज शुक्रवार से हो रहा है । इस शानदार आयोजन में जनजातीय कलाकारों का शानदार जमघट होगा । तीन दिवसीय इस महोत्सव में लोक कलाकार अपनी लोक संस्कृति , लोक गायन एवम कला से लोगो को रूबरू कराएंगे ।
केंद्र निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा ने बताया की जनजातीय समुदाय की संस्कृति , कला , परंपरा का भारतीय समाज में बहुत बड़ा योगदान है । महोत्सव में उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , मध्य प्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों के 82 जनजातीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे जिसमे झीझी , जौनसारी , भगोरिया , गरासिया , गोडी कर्मा एवम ढढार लोकनृत्य की शैली में रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी । उत्सव का उद्देश्य जनजातीय परंपरा , कला और संस्कृति , संगीत और लोकनृत्य का प्रदर्शन करना है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ 29 सितंबर से होगा जो आगामी 01 अक्तूबर तक चलेगा ।
” मालवी गायन व पंडवानी गायन होंगे आकर्षण का केंद्र ”
विभिन्न राज्यों के जनजातीय लोक कलाओं में मध्य प्रदेश का मालवी गायन व छत्तीसगढ़ का पंडवानी गायन आकर्षण के केंद्र होंगे जिसमे 29 सितंबर को मलावी एवम 30 सितंबर को पंडवानी गायन की प्रस्तुति दी जाएगी । पंडवानी एक छत्तीसगढ़ी लोकगायन शैली है इसमें महाकाब्य महाभारत के पांडवो की कथा सुनाई जाती है ।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*