Global news live
अमरकंटक

*अमरकंटक नवोदय विद्यालय मैं शर्मसार घटना*

अमरकंटक नवोदय प्राचार्य ने शिक्षक को मारा थप्पड़ ।
100 डायल और उच्चाधिकारियों को दी कई घटना की जानकारी ।।
*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज- श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित नवोदय विद्यालय में शनिवार की रात लगभग 8.40 में जब बच्चे और शिक्षक स्टाफ भोजन खाने के बाद दूध पी रहे थे , उसी समय विद्यालय प्राचार्य एच के मीना चिल्लाते हुए मेस में प्रवेश किए और फिर चिल्लाए । पास खड़े TGT हिंदी टीचर अतुल सिंह को एक थप्पड़ जड़ दिए । विनम्रता पूर्वक बोलने के बावजूद भी बच्चो और शिक्षक स्टाफ के सामने जोरदार थप्पड़ का प्रहार किए जिससे कान से खून भी निकल गया । जिससे मेरे कान का पर्दा फट गया । कान में दर्द हो रहा था सो मैंने हॉस्पिटल जाकर इंजेक्शन लगवाया और दवा लिया । ठीक से सुनाई भी नही दे रहा है ।
वही पर खड़े एक और विद्यालय के इलेक्ट्रीशियन अनुप कुमार को भी बिना वजह के प्राचार्य ने एक थप्पड़ जड़ दिया । उन्होंने बताया की मैं भोजन कर रहा था पहले हिंदी शिक्षक को बाद में मुझे बेवजह थप्पड़ मारा और बुरा भला कहा । उस वक्त वहां काफी सारे स्कूली बच्चे और शिक्षक स्टाफ पास ही खड़े थे जो घटना के चास्मदीद गवाह है । घटना के बाद मेस से बाहर गये और 100 डायल कर घटना की जानकारी दी । 100 डायल की टीम आई और सुबह थाना आने को कहा ।
नवोदय के दोनो स्टाफ से जानकारी में उक्त घटना का खुलासा कर पूरी जानकारी के बारे में बताया और उन्होंने यह भी बताया की हमने नविस क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र के माध्यम से सारी जानकारी दे दी है साथ ही सूचनार्थ जिलाधिकारी अनूपपुर , आयुक्त नविस मुख्यालय नोएडा और मानवाधिकार आयोग । आगे जांच का विषय है ।
आल इंडिया नवोदय विद्यालय एंप्लॉयर वेलफेयर एसोसिएशन नोएडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा का फोन से चर्चा पर बताया की यह घटना काफी निंदनीय है । विद्या के मंदिर में गंदी हरकतों पर लगाम लगे । अमर्यादित भाषा का उच्चारण ज्ञानी नही कर सकता । जो घटना अमरकंटक नवोदय विद्यालय में हुई है उसकी सही तरीको से जांच होनी चाहिए ।
नवोदय विद्यालय एम्प्लॉयई वेलफेयर के राष्ट्रीय उपमहासचिव अविनाश प्रताप राय ने बताया की शायद इतनी बड़ी पहली विद्यालय की सर्वनाक दुर्घटना होगी । यह नवोदय विद्यालय को शर्मशार करने वाली घटना है । हम मानते है की इसकी सही जांच हो । इससे पहले भी अगर विद्यालय में कोई बच्चो या शिक्षकगणों के साथ घटना घटित हुई हो तो उसको भी उजागर कर जांच में लेनी चाहिए ।

Latest news
*बलौदा बाजार भाटापारा में ऑयल और गैस की उपलब्धता और शिकायत दर्ज करने की जानकारी*
*कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान हमारे अन्नदाता हैं - अश्वनी शर्मा* *कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त* *पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा* *अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी*