Global news live
करगी रोड कोटा

*नगर पंचायत का काम अधूरा निविदा पे निविदा*



//बिप्लब कुण्डू की रिपोर्ट//

//पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़//

पखांजुर नगर पंचायत में एक अजीबों गरीब वाकया देखने को मिल रहा है | पखांजुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पीव्ही116 के सामने मैदान को अतिक्रमण से सुरक्षित करने हेतु बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाना था | नवम्बर वर्ष 2020 में बाउंड्री वाल के निर्माण के लिए टेंडर होता है उस टेंडर को पाने वाला ठेकेदार 10 माह गुजर जाने के बाद काम शुरू नही कर पाता है।
आपको बता दें नगर पंचायत द्वारा उसके टेंडर को अक्टूबर 2021 में निरस्त कर दिया जाता है | उसके बाद वही टेंडर दुबारा निकाला जाता है और टेंडर को पाने वाला ठेकेदार जनवरी 2022 में काम शुरू करता है और कई गड्डों को खोदकर पिलर खड़ा करना शुरू करता है कार्य शुरू होने के 4 माह के बाद वह बीमार पड़ जाता है।बात यह है कि इसी कार्य का दुबारा टेंडर होता है | जिस ठेकेदार को तीसरी बार टेंडर मिलता है, वह अमानत राशी जमा करने में असमर्थ रहता है और टेंडर निरस्त हो जाता है | उसके बात जो ठेकेदार चौथी बार टेंडर लेता है वह अब तक अधूरे पड़े बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य को आगे बढाने में कोई दिचस्पी नही दिखा रहा है |
वहीं ऐसे में बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य अधुरा पड़ा हुआ है जो कि वार्डवासियों और राहगीरों के लिए दुर्घटना को न्योता देने सबब बना हुआ है | मिली जानकारी के अनुसार इन खोदे गए गड्डों में कई बार दुर्घटना होते होते बचे है | देखने वाली बात यह होगी कि नगर पंचायत कब तब कार्य को पूरा करवा पाती है या फिर खोदे गए गड्डों को ऐसे ही छोड़ देगी।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*