करगी रोड कोटा

चुनावी इतिहास में ऐसा जनसैलाब कभी नही उमड़ा था। कांग्रेस रैली में

//कोटा ग्लोबल न्यूज//
*रतनपुर, बेलगहना, कोटा नगर में प्रचार के अंतिम दिन अटल श्रीवास्तव के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब।*

*अटल श्रीवास्तव ने रोड शो कर 15 हजार की रैली में दम दिखाकर, विरोधियों के हौसलों को किया पस्त।*

*कोटा के किसान भाजपा नेता सुरेंद्र मिश्रा ने भूपेश सरकार की किसान नीति से प्रभावित होकर अटल श्रीवास्तव के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।*



15 नवंबर 2023।* प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर नगर, कोटा नगर एवं बेलगहना में रैली निकालकर रोड शो किया। कोटा नगर की रैली में जन समूह उमड़ पड़ा, कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक रही। चुनावी इतिहास में ऐसा जनसैलाब कभी नही उमड़ा था। कांग्रेस की सरकार के कार्यों 2023 के लिए किए गए जन घोषणापत्र के वादे एवं कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के छवि के कारण आज कार्यकर्ताओं के साथ कोटा के जनता भी अपना समर्थन देने रैली में शामिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव का रेलवे स्टेशन चौक से जयस्तंभ नाका चौक तक विजयी श्री का तिलक लगाकर नगर वासियों ने स्वागत किया।
रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस के पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, बूथ, सेक्टर, जोन के अध्यक्ष गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण एक साथ झंडा, बेनर, पंजा चुनाव चिन्ह लेकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए नगर भ्रमण किया।
कोटा नगर ब्लाक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष गुप्ता, सुरेश सिंह चैहान, कुलवंत सिंह, श्रीमती माया मिश्रा, प्रशांत अग्रहरि, आक्रोश तिवारी, कांग्रेस के सभी पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, ब्लाक एवं जिले के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी हजारो की संख्या में झंडा लेकर अटल श्रीवास्तव के साथ नगर भ्रमण किया और जयस्तंभ चौक पहुंचकर सभा की।
सभा को संबोधित करते हुए अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे चुनाव का जवाबदारी संभाल लिया हैं। मैं कोटा के कार्यकर्ताओं बूथ, जोन, सेक्टर के अध्यक्षगण की मेहनत और लगन के बल पर ही इस चुनाव समर में उतरा हूं। आज की रैली में कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत दिखाकर यह सिद्ध कर दिया कि कोटा कांग्रेस का गढ़ था और रहेगा भी। अटल श्रीवास्तव ने आदिवासी समाज के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधिराम सिदार पर अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले को लेकर रोष व्यक्त किया और कहा कि शांति पूर्ण माहौल को बिगाड़ने वालो को कोटा की जनता माफ नहीं करेंगी। 17 तारीख को मतदान कर विपक्षियों को सबक सिखाएंगी। आदिवासी नेताओं पर हमला कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। अटल श्रीवास्तव ने 17 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग लेने की अपील की। बेलगहना में भी अटल श्रीवास्तव ने कांग्रेस पदाधिकारियो के साथ रोड शो में भाग लिया। रोड शो के दरमियान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष अग्रवाल के घर के पास तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत उनके परिवार वालों के द्वारा किया गया है।
रैली में राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम भी शामिल रही, अटल श्रीवास्तव के साथ अरुण सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमोद नायक सहकारी बैंक अध्यक्ष, चुन्नीलाल साहू प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, श्रीमती इंग्रिड मैक्लाउड पूर्व सांसद, श्रीमती सीमा पाण्डेय, रमेश सूर्या, संदीप शुक्ला, गणेश कश्यप, आनंद जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, पुष्पराज कश्यप, शीतल जायसवाल, नीरज जायसवाल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष रंजीत सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा घृतेश आदि उपस्थित थे।

Latest news
*धरना मे विधायक इन्द्र साव एवं गिरीश देवांगन शामिल हुए* *आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता* *डिप्टी सीएम ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन* *अमरकंटक बजरंग दल की पहल से  पशुओं को मिला ‘सुरक्षा कवच’* *अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ* *शराब दुकान को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग* *अमरकंटक में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय  प्रतियोगिता का भव्य आगाज़* *खेल केवल जीत-हार नहीं, जीवन का उत्सव है:- शिवरतन शर्मा* *महिला ने लगाया आरक्षक पर गंभीर आरोप जबरदस्ती अवैध शराब बेचने का मामला * *अमरकंटक की पावन धरा  पर वर्षा का रसमय आलिंगन*