Global news live
बिलासपुर

**कोटा विधायक अटल घायल छात्रा को देखने अस्पताल पहुंचे**


*जानलेवा हमले में घायल छात्रा हेमा सिंह को देखने पहुंचे अटल श्रीवास्तव।*

**बिलासपुर, ग्लोबल न्यूज़** निरंजन केशरवानी काॅलेज की एम.ए. अर्थशास्त्र की स्टूडेंट कलारतराई निवासी कोटा की छात्रा हेमा सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। जिनका ईलाज महाराणा प्रताप चैक स्थिति सूर्या हाॅस्पिटल में चल रहा है। कोटा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने घटना की जानकारी कोटा की नवनिर्वाचित विधायक अटल श्रीवास्तव को दी। विधायक अटल श्रीवास्तव ने सूर्या हांस्पिटल पहुंचकर घायल हेमा सिंह से मुलाकात की, स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उनके परिजनों माताजी और भाई राज सिंह से घटना की विस्तृत जानकारी ली और चर्चा कर आश्वस्त किया कि ईलाज में कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। अपराधी पर कड़ी कारवाई करने हेतु पुलिस प्रशासन से उन्होंने मौके से ही फोन लगाकर बातचीत की। टीआई कोटा ने अटल श्रीवास्वत को बताया कि घटना पर जुर्म दर्ज कर लिया गया है और अपराधी को पकड़ने हेतु पुलिस की विशेष टीम लगाई गयी हैं। अटल श्रीवास्तव के साथ प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, शहर कांग्रेस महामंत्री समीर अहमद थे। ब्लाक काग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने मुलाकात कर काॅलेज की छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।


Latest news
*रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित* *अमरकंटक में 30 साल बाद वनों पर फिर साल बोरर का संकट 9535 पेड़ प्रभावित* *नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन* *अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन* *बिजली के तार की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत* *कोटा नगर पंचायत में लापरवाह अधिकारी और उदासीन जनप्रतिनिधि  गंदगी से बेहाल जनता*
*महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस  गज़मती भानु* *भुगतान नहीं होने से पीएचई ठेकेदारों नें शर्ट उतारकर नवा रायपुर में किया प्रदर्शन*   ... *माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र*