Global news live
करगी रोड कोटा

*प्रियंका जी के समक्ष भूपेश बघेल की उपस्थिति में कोटा के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थामा*


*कोटा ग्लोबल न्यूज*प्रियंका जी के समक्ष भूपेश बघेल की उपस्थिति में कोटा के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थामा
बिलासपुर ! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के बिलासपुर प्रवास के दौरान नामांकन सभा में प्रियंका गांधी के समक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति कोटा क्षेत्र के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के वरिष्ठ पदाधिकारी रेणु जोगी के विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता विधिराम सिदार एवं देवकुमार थवाईत सहित 20 लोगों ने जनता कांग्रेस जोगी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रियंका जी ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। विधिराम सिदार एवं संजय जायसवाल ने कहा कि यह उनकी घर वापसी है, हमेशा कांग्रेस के साथ थे और रहेंगे।
उनकी विधिवत प्रवेश की घोषणा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस को जानने और मानने वाले कांग्रेस में वापस आ रहे हैं, संजय जायसवाल एवं विधिराम सिदार के कांग्रेस प्रवेश पर ब्लाक अध्यक्ष कोटा आदित्य दीक्षित, बेलगहना रामचंद्र पैकरा, रतनपुर रमेश सूर्या, जिला पंचायत अरूण सिंह चौहान, कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि कोटा में अटल श्रीवास्तव की विजय सुनिश्चित है

Latest news
*अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी*