Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त*

*जीपीएम से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*



   गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 अक्टूबर 2023/ राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर आगामी 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू किया जा रहा है। धान खरीदी की सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने जिले के सभी 20 धान उपार्जन केंद्रों में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए है। सभी नोडल अधिकारी सम्बद्ध धान खरीदी केंद्रों का निगरानी करने के साथ ही धान खरीदी पंजी, टोकन पंजी, बारदाना पंजी एवं अन्य सुसंगत पंजियों के रखरखाव का भौतिक सत्यापन करेंगे और प्रत्येक सोमवार को जांच प्रतिवेदन अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे को प्रस्तुत करेंगे।
         समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था हेतु धान खरीदी केंद्र लालपुर के लिए संजय जायसवाल प्रभारी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिक सेवा, धनौली के लिए जे. के. श्रीवास्तव सहायक संचालक समाज कल्याण, गौरेला के लिए दिलेराम डाहिरे संयुक्त कलेक्टर, तरईगांव के लिए सत्यजीत कंवर उप संचालक कृषि, खोडरी के लिए ललित शुक्ला परियोजना प्रशासक आदिवासी विकास, जोगीसार के लिए एन. एस. कुशवाहा सहायक संचालक उद्यान, बस्ती के लिए सुरेश ठाकुर कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण कंपनी, पेंड्रा के लिए डी.आर साहू कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण, नवागांव के लिए एन.के. गायकवाड जिला प्रभारी क्रेडा और धान उपार्जन केंद्र देवरीकला के लिए कौशल प्रसाद तेंदुलकर परियोजना निदेशक (डीआरडीए) को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
          इसी तरह धान खरीदी केंद्र कोडगार के लिए देवेन्द्र देवांगन सहायक श्रमायुक्त, मरवाही के लिए अतुल परिहार जिला महिला एवं बाल विकस अधिकारी, भर्रीडांड के लिए आर. के. उराव कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लरकेनी के लिए विवेक सिन्हा जिला परिवहन अधिकारी, सिवनी के लिए मधु चंद्रा कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, मेढुका के लिए बी.के. पटेल उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, तेंदुमुड़ा के लिए शशि कुमार वनमण्डलाधिकारी, परासी के लिए धनंजय मदनकर जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, बंसीताल के लिए महेन्द्र कुमार नरेटी कार्यपालन अभियंता गृह निर्माण और निमधा के लिए अमर सिंह महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Latest news
*क्रीड़ा भारती के प्रांत सम्मेलन में पहुंचे बलौदाबाजार जिले के प्रतिनिधि* *पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 13 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन* *कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता 10 जून से संभाग दौरे पर* *पुरुषोत्तम अधिमास के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन* *सीमांकन के लिए ग्रामीणों को महीनों घुमाने का आरोप एवं पत्रकार से दुर्व्यवहार* *बिना अनुमति वन भूमि पर बना दी सड़क, 2005 के हजारों पौधों का हिसाब कौन देगा?* *KPL फाइनल में पहुंचे  शिवरतन शर्मा युवा खिलाड़ियों में भरा जोश*  *पुलिस अधीक्षक पंकज  ने किया फरसगांव थाना का औचक निरीक्षण* *कोण्डागांव पुलिस के द्वारा लगाया गया सहयोग चौपाल* *4.06 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन*