Global news live
कोंडागांव

*व्यय प्रेक्षक द्वारा की जायेगी जांच*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*निर्वाचन हेतु अभ्यर्थियों के लेखा की जांच हेतु तिथि निर्धारित*
*व्यय प्रेक्षक द्वारा की जायेगी जांच*

*कोण्डागांव ग्लोबल न्यूज़*, 16 अक्टूबर 2023/* विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए अभ्यर्थियों के लेखा संबंधी विवरणों की जांच हेतु व्यय प्रेक्षक दिनेश कुमार जांगिड़ द्वारा तिथियां निर्धारित की गयी है। जिसके अनुसार तीन चरणों में जांच की जायेगी। जिसके तहत 26, 30 अक्टूबर एवं 03 नवम्बर 2023 को सभी अभ्यर्थियों को तीनों चरणों में अपने लेखा संबंधी विवरणों को व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी अपने विवरणों के साथ प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक जिला कार्यालय कोण्डागांव के प्रथम तल में कक्ष क्रमांक 72 में उपस्थित हो सकेंगे। व्यय प्रेक्षक श्री जांगिड़ द्वारा लगातार मैदानी स्तर पर निरीक्षण हेतु विभिन्न स्थैतिक निगरानी दलों एवं उड़नदस्ता दलों के कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिदिन विभिन्न व्यय संबंधी प्रकारणों की भी जांच की जा रही है।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*