Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*जीपीएम गले तक भ्रष्टाचार में डूबी सचिव गीता मार्को, प्रस्ताव का मांग रही 1 लाख रुपए…

*जीपीएम से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*

पंचायत सचिव प्रस्ताव के बदले लाखो रुपए की मांग कर रही ,आपको बता दे की मरवाही जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पथर्रा की सचिव गीता मार्को जो की गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, सीसी रोड घोटाला, पंचायत के अनेक कार्यों में घोटाला कर चुकी सचिव अब खुलेआम एक ग्राम सभा प्रस्ताव के एवज में 1 लाख की मांग कर रही है , बता दे की इसी ग्राम सभा प्रस्ताव के एवज में 3 महीने पूर्व गीता मार्को के द्वारा 50 हजार की मांग आवदेनकर्ता से की गई थी, परंतु उक्त मामले में आवेदन कर्ता के द्वारा DRDA में इसको लिखित शिकायत की गई थी जिसके बाद सचिव द्वारा तत्काल आवेदक को ग्राम सभा प्रस्ताव दिया गया था…परंतु शिकायत की कार्यवाही को ठंडा देख पुनः सचिव ने 3 दिन बाद आवेदक से 1 लाख की मांग की परंतु आवदेन ने देने से इंकार कर दिया ।।।

जिसके बाद सचिव ने द्वेष की भावना से ग्रशित होकर और पैसे नही मिलने से नाराज होकर दिए गए एनओसी के विपरीत खनिज विभाग में जाकर आपत्ति पत्र देकर कार्य पर आपत्ति दर्ज कराई गई…जिससे की आवेदन कर्ता का कार्यालीन कार्य रोक दिया गया है और खनिज विभाग द्वारा फिर से एनओसी की मांग की जा रही है …

जबकि सचिव की लाखो रुपए की मांग से आज पीड़ित डर डर की ठोकरें खाने को मजबूर है ना ही उसे प्रस्ताव मिल रहा है ना ही सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ।।।

वही इस मामले में खनिज विभाग द्वारा भी आवेदक को प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि अगर आवेदक ने 1 बार ग्राम सभा प्रस्ताव लाकर जमा कर दिया है , पुनः उसी कार्य के किए प्रस्ताव की मांग करना ..कही न कही आवेदक को आर्थिक , मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की साजिश है , वही इस मामले में आवेदक ने बताया की लगातार 6 महीनो से डर डर की ठोकर खाकर मानसिक रूप से तनाव से जूझ रहा हूं..वही इस मामले की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को भी मौखिक रूप से दी गई है परंतु उसमे भी कुछ नही हो रहा है…


इस पूरे मामले में पीड़ित ने कहा की मुझे मानसिक , और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है मैं जल्द ही इस मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की मांग करूंगा…

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*