Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*जीपीएम के बसंतपुर शासकीय अस्पताल साफ सफाई नहीं होने के कारण मरीज हो रहे हैं बीमार*

*जीपीएम से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट *बसंतपुर शासकीय अस्पताल में चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य एवंअराजकता
राज्य शासन की ओर से जनता के स्वास्थ्य के लिए तरह तरह के उपाय किये जा रहे है ।परन्तु शासन की ओर से पदस्थ डॉक्टर नर्स सफाई कर्मचारी की अनदेखी के कारण साफ सफाई नहीं होने पर आए हुए मरीज एवं गर्भवती महिलाएं बीमार पड़ रही हैं । बसंतपुर शासकीय अस्पताल में पदस्थ फील्ड नर्स भास्कर अपने परिवार सहित अस्पताल परिसर में ही रहती है। जो सिर्फ हॉस्पिटल में गंदगी फैलाने के सिवाय कुछ काम नहीं करते. और एक नर्स रोशनी मरावी पदस्थ है जो कभी-कभी अस्पताल आती हैं जिनका अस्पताल में काम करने की रुचि नहीं रहती है जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और यहां पर प्रधान में भी साफ सफाई की व्यवस्था प्रतिदिन की जानी चाहिए परंतु सफाई कर्मचारी के द्वारा साफ सफाई नहीं होने के कारण अस्पताल में चारों तरफ दुर्गंध प्रदूषण फैलने के कारण बीमार मरीज को और बीमार होकर यहां से प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ रहा है। अस्पताल में डिलीवरी के उपयोग में ले जाने वाले उपकरण भी अस्त व्यस्त तरीके से पड़े रहने कारण बैक्टीरिया फैलने का डर बना हुआ है जिसका उपयोग करने से महिला की जान भी जा सकती है । इस तरह मेडिसिन भी इसी प्रकार से पड़े हुए हैं।यहां का अस्पताल भगवान भरोसे है ना ही यहां की जनता एवं नेता के द्वारा ध्यान दिया जा रहा है और ना ही शासन प्रशासन एवं बी एम ओ के द्वारा भी ध्यान उक्त अस्पताल में नहीं दिया जा रहा है आज सुबह ग्लोबल न्यूज ब्यूरो कृष्णा पांडे के द्वारा अस्पताल जाकर पुरी व्यवस्था को देखकर ड्यूटी पर उक्त भास्कर नर्स से पूछताछ करने पर उनके पति के द्वारा अभद्रता पूर्वक बात की गई। जिसकी शिकायत जीपीएम के कलेक्टर एवं स्वास्थ्य मंत्री से की जाएगी।
पेंड्रा बीएमओ अमृत मिंज जी से अस्पताल साफ सफाई के संबंध मेंबात की गई उनका कहना था कि मैं दिखवाता हूं । जीपीएम सीएमओ से इस विषय में बात करने के लिए फोन लगाया गया उनका फोन कवरेज के बाहर बताया गया है

Latest news
*यातायात समस्या को लेकर तीन दिवसीय धरना* *परमहंस धारकुंडी आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव प्रारंभ* *स्वर्गीय अनिल माधव दवे की नवमी पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित* *अमरकंटक में नर्मदा पुराण और श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ रामघाट में हुआ आरम्भ* *कोंडागांव में विकास को मिल रही नई रफ्तार* *कलशयात्रा के साथ भागवत महोत्सव का शुभारंभ* *नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न* *डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का  जमकर प्रदर्शन* *अमरकंटक में श्री रुद्र महायज्ञ एवं नर्मदा पुराण का आयोजन* *अमरकंटक के मुख्य मार्ग सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिव गोपाल आश्रम के सामने भरता है वर्षा का जल*