Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अवैध शराब विक्रेताओं पर कोटा पुलिस का  शिकंजा एस पी  के निर्देश से प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा की ताबड़तोड़ कार्यवाही*


*कोटा ग्लोबल न्यूज लाइव ब्यूरो की रिपोर्ट*
अवैध शराब विक्रेताओं पर कोटा पुलिस का प्रहार*

*आरोपियों के कब्जे से कुल 50 लीटर कच्ची  शराब जब्त।*
आरोपी दिलहरन उर्फ नानू वर्मा पिता मनोज वर्मा, उम्र 23 वर्ष,रामायण वर्मा पिता स्व गुना राम वर्मा, उम्र 34 वर्ष, पता बेल्टूकरी, गनियारी।. इंद्रजीत केंवट उर्फ ईशु पिता कोमल प्रसाद, उम्र 19 वर्ष, पता खोंगसरा, चौकी बेलगहना।
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे *चेतना अभियान* के अंतर्गत चौथे चरण में अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध त्वरित व सख्त  कार्यवाही करने निर्देशित  किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा ग्राम बेल्टुकरी में मुखबिर सूचना के आधार पर रैड कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपियों के पास से क्रमशः  23 लीटर, 20 लीटर एवं 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।  दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर म न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा , उप निरीक्षक ओंकार धर दीवान, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. रविन्द्र मिश्रा आर.मुकेश सूर्यवंशी, महादेव कुजूर  का योगदान रहा।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*