Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्री कल्याण सेवा आश्रम में  नववर्ष का उल्लासपूर्ण स्वागत*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

श्री कल्याण सेवा आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलेंडर नववर्ष का उल्लासपूर्ण स्वागत

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री कल्याण सेवा आश्रम में कलेंडर नववर्ष 2026 का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार , आध्यात्मिक वातावरण और भक्तिभाव के साथ अत्यंत उल्लासपूर्वक किया गया । इस अवसर पर माता भगवती नर्मदा की विधिवत आराधना की गई तथा आश्रम के परम पूज्य सदगुरु वीतराग तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज का पूजन-अर्चन कर कलेंडर नववर्ष का स्वागत किया गया ।

प्रातःकाल वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई  जिसमें बड़ी संख्या में संतगण , श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे । संपूर्ण आश्रम परिसर में  “हर-हर नर्मदे” और वैदिक मंत्रों की ध्वनि से भक्तिमय हो उठा ।

इस अवसर पर आशीर्वचन देते हुए तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज ने समस्त देश एवं विदेश वासियों को कलेंडर नववर्ष की शुभकामनाएँ प्रदान कीं । उन्होंने कहा कि संतों की परंपरा सदैव “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की भावना से जुड़ी रही है । नववर्ष हो या वर्ष का कोई भी दिन संत समाज की यही कामना रहती है कि समस्त मानव समाज सुखी , निरोगी एवं शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करे ।

कार्यक्रम में श्री कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि महाराज , ब्रह्मचारी राजेंद्र जी महाराज , स्वामी जगदीशानंद जी महाराज , स्वामी धर्मानंद जी महाराज , स्वामी शांतानंद जी महाराज , स्वामी सुंदरानंद जी महाराज , स्वामी महादेवानंद जी महाराज , स्वामी रामेश्वर आनंद जी महाराज तथा श्री कल्याण सेवा आश्रम के प्रमुख ट्रस्टी डमरूधर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

इसके साथ ही कार्यक्रम में पंडित मुकेश पाठक , पंडित संदीप ज्योतिषी ,  पंडित सुनील दुबे एवं पत्रकार उमाशंकर पांडेय सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । कलेंडर नववर्ष के इस आध्यात्मिक आयोजन ने आश्रम परिसर को श्रद्धा , शांति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया ।

Latest news
*अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया* *एल्डरमैन एवं मनोनीत पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना* *शिवरतन शर्मा बोले - श्रमिक ही देश की प्रगति की नीव हैं* *सीवीआरयू कुलाधिपति संतोष चौबे की डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट* *अमरकंटक के एमआरएफ सेंटर का कलेक्टर  पंचोली ने  किया निरीक्षण* *अमरकंटक में कई दिनों से रिमझिम वर्षा,आषाढ़ माह में छाया घना कोहरा* *3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण* *झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ*