Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में लगातार बारिश से हरियाली में निखार*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट विज्ञापन एवं समाचार के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 99934 66566*******

——————————————————-

!!अमरकंटक!!– मां नर्मदा की उद्गम स्थली , पवित्र नगरी अमरकंटक में विगत कई दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है । पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आए अचानक बदलाव से नगर में ठंडक घुल गई है और वातावरण अत्यंत सुहावना हो गया है ।

लंबे समय से बारिश न होने से क्षेत्र में उमस और गर्मी का माहौल था । किसान अपनी फसलों के सूखने को लेकर चिंतित थे तथा कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे थे । अब लगातार वर्षा होने से किसानों और स्थानीय नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है ।

बरसात का आनंद केवल स्थानीय नागरिक ही नहीं  बल्कि यहां पहुंचने वाले दर्शनार्थी और श्रद्धालुजन भी उठा रहे हैं । बारिश से चारों ओर हरियाली छा गई है , जिससे नर्मदा उद्गम स्थल और आस-पास के क्षेत्र मनमोहक दिखाई दे रहे हैं ।

हालांकि, लगातार वर्षा के साथ घना कोहरा छा जाने से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। दृश्यता घटकर 10 फीट से भी कम होने के कारण वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

जहां यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी सिद्ध हो रही है, वहीं बाजार में व्यापार प्रभावित हो रहा है । स्थानीय व्यापारी योगेश सेन , गिरधारी जैसवाल , सिद्धार्थ गुप्ता और श्याम कुशवाहा का कहना है कि भारी बारिश के चलते बाजार की रौनक कम हो जाती है और धंधा मंदा पड़ जाता है ।

Latest news
*अमरकंटक के एमआरएफ सेंटर का कलेक्टर  पंचोली ने  किया निरीक्षण* *अमरकंटक में कई दिनों से रिमझिम वर्षा,आषाढ़ माह में छाया घना कोहरा* *3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण* *झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ* *अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास* *प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण* *भाटापारा के विकास को ₹3.74 करोड़ की बड़ी सौगात* *रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित*