Global news live
अमरकंटक

*अमरकंटक में इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग पुलिस प्रशासन की हुईं संपन्न*



आगामी चुनाव में भय मुक्त होकर मतदाता संवैधानिक अधिकार समझ मतदान करें – डी सी सागर

*अमरकंटक – ग्लोबल न्यूज़*श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

आज रविवार १०-०९-२०२३ को मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के सर्किट हाउस में दोपहर समय मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रशासन के संयुक्त रूप से अंतरराज्यीय बैठक आज अमरकंटक में संपन्न की गई , जिसमें चुनाव के मद्देनजर आने वाले समय में विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके अंतर्गत दोनों राज्यों के पुलिस प्रशासन आपस में सामंजस्य स्थापित कर चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु मीटिंग संपन्न कराई गई । मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ दोनो के बार्डर क्षेत्र काफी बड़े हिस्सों में मिलते है जिसमे कई जिले बॉर्डर क्षेत्र से जुड़े है । अमरकंटक नर्मदा नदी की उद्गम स्थली /पवित्र नगरी के साथ साथ टूरिस्ट , धार्मिक जगह भी है जहां दो राज्यों के बीच बॉर्डर भी सटा हुआ है और कई जिलों को भी यह छूता है । जिस कारण यह बॉर्डर का इलाका है यहां पर पुलिस प्रशासन को कुछ ऐसे असूचनाएं है जो एकत्रित हुए है जिसमे नक्सलियों की चहल कदमी की भी चर्चा पर बात हुई है । आज के इस बैठक में मुख्य रूप से एडीजीपी शहडोल डी सी सागर एवं मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ के आला अधिकारियों ऐआईजी , डीआईजी , आईजी , एसपी आदि ने बैठक में भाग लिया । बैठक बाद एडीजीपी शहडोल डी एस सागर ने बताया की अमरकंटक में इंटर स्टेट मीटिंग हुई है इसका मुख्य उद्देश आगामी चुनाव है जो शांति पूर्ण वातावरण , भय मुक्त और निर्वाद तरीके से जनता भयमुक्त होकर वोट करने आए । इसी दृष्टिकोण से जो लंबा बॉर्डर क्षेत्र छत्तीसगढ़ से सटा हुआ है जिस पर शांति बनी रहे जैसे बातो का आदान प्रदान पर चर्चा हुई । जो असामाजिक तत्व है वो विघ्न पैदा न करे और जो अमरकंटक है इसको लेकर कुछ ऐसे असूचनाएं है जो एकत्रित हुई है , नक्सलियों की चहल कदमी की भी चर्चा हुई है एवम् तथ्यों का आदान प्रदान हुआ है । छत्तीसगढ़ से दोनो आईजी अपने तीनों एसपी के साथ उपस्थित रहे । बालाघाट , डिंडोरी , अनूपपुर भी है । यह बैठक बड़ी सार्थक रही । इस बैठक को सभी ने बड़ी ही संजीदगी और ईमानदारी से संचालित किया और अपने अपने विचार रखा । हम सब एक दूसरे के विचारो , तथ्यों से लाभान्वित हुए है । आगामी होने वाले चुनाव में बड़चढ़ कर , भय मुक्त होकर संवैधानिक अधिकार मानकर मतदाता मतदान करें ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*