पंखाजूर

*पखांजूर के कार्यकर्ताओं ने सीएम के पुतला जलाया*



*बिप्लब-की रिपोर्ट*
*पखांजुर–ग्लोबल न्यूज*

भाजपा युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के पखांजूर मंडल द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विरोध में पुराना बाजार नेताजी चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया।
युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की बर्खास्त के विरोध करते हुए कहा कि लोगों की सेवा जैसे कार्यों में लगे कर्मचारियों को मांग पूरी करने के बजाय उन्हें बर्खास्त करना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तानाशाही को दिखता है,क्योंकि कुछ दिन पहले कोरोना काल के दौरान इन स्वस्थ कर्मियों ने अपना जी जान देकर घर-घर जाकर सभी को जान बचाई ।आज जब उन्होंने अपनी मांग शासन के समक्ष रखा शासन उनके मांग पूर्ण करने के बजाय उनकी नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार,मिथुन गाईन, सुकांत विश्वास,लालटू कुंडू भाजपा मंडल के महामंत्री राजेश नायर, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री सपन तरफदार, मीडिया प्रभारी राहुल विश्वास, कार्तिक विश्वास एवं भाजपा के सम्मानियो कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही । इस दौरान पुलिस के साथ भी थोड़ा बहुत झूमा झटकी होती रही ।

Latest
*चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी  प्रशिक्षक और बच्चों के द्वारा दीपावली उत्सव * *किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान*