पेंड्रा गौरेला मरवाही

*जीपीएम जिले में एक बार फिर रफ्तार के कहर से गई पिता की जान*

*पेंड्रा से उज्जवल तिवारी की रिपोर्ट *जिले में एक बार फिर रफ्तार के कहर से गई पिता की जान, हाईवे की ठोकर से हुई दुर्घटना।

*पेंड्रा। ग्लोबल न्यूज *जिले में लगातार रफ्तार का कहर अपने का नाम नहीं ले रहा है। जहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं इसके बावजूद भी जिले में पेंड्रा बाईपास सड़क का निर्माण कार्य अभी भी कागजों में ही दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं रात्रि में रफ्तार का कर देखने को मिला जहां ये चारो लोग गाड़ी नंबर सीजी 04 एन वी 7501 नंबर की गाड़ी में पिता पुत्र सहित चार लोग हादसे का शिकार हो गए। जिसमें पिता की दर्दनाक मौत हो गई। वही पुत्र गंभीर रूप से घायल है। साथ ही दो अन्य लोगो को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं जानकारी के अनुसार सभी लोग रायपुर के रहने वाले हैं। और और सभी लोग मध्यप्रदेश के अनूपपुर किसी कार्यक्रम में गए हुए थे जहां वापसी के दौरान पेंड्रा होते हुए पेंड्रा रोड के टेंपल ट्री होटल में रुकना था उससे पहले यह पेंड्रा सेमरा मुख्य मार्ग पंचम का के पास ये लोग हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्रेलर ने इन्हें ठोकर मारी जहां ये हादसे का शिकार हो गए। वही वारदात को अंजाम देने वाला ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं मामले में पेंड्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुड़ गई है। मृतक पंकज अनल, इनका बेटा अतुल अनल जिन्हें सिर पर गंभीर चोट के साथ आंख पूरी तरह बाहर आ चुकी है तो आयुष अग्रवाल और अनुराग अग्रवाल भी गम्भीर रूप से घायल है। सभी घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पेण्ड्रा थानाक्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे की पुलिस जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर की पहचान कर मामले में आगे की कार्यवाही किये जाने की बात कह रही है।

Latest
*बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*