Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से आजीविका गतिविधियों से संबंध में की चर्चा*

*जी पी एम कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*



        //गौरेला पेंड्रा मरवाही, ग्लोबल न्यूज़ //कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत नगवाही में बुधवार को महिला स्व समूह की महिलाओं से आजीविका गतिविधियों से संबंध में चर्चा की। उन्होने सीएसआर के तहत आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। इस अवसर पर आईसीआईसीआई फाउंडेशन प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सीएसआर के तहत मरवाही जनपद के 15 पंचायतों को चुना गया है। इनमे से सात पंचायतों के लोगो को आजीविका हेतु प्रशिक्षित किया गया है। पर्यावरण दिवस पर नगवाही में धुंआ रहित 122 चूल्हा वितरण किया गया है। 28 स्कूलों में जल संरक्षण इकाई लगाया जा चुका है। 10 स्कूलों में शौचालय कार्य पूर्ण हो चुका है। जिला अस्पताल गौरेला में लैब की आवश्यकता के हिसाब से उपकरण उपलब्ध कराया जा चुका है। हाई स्कूल सेमरदर्री एवं हाई स्कूल रूमगा में सोलर सिस्टम लगाया गया है। आगामी कार्य योजना के तहत चार पंचायतों पथर्रा, सिलपहरी, अंडी एवं लटकोनीखुर्द में पौधरोपण, मगुरदा में तालाब गहरीकरण, 50 नए स्कूलों में जल संरक्षण इकाई और शौचालय निर्माण प्रस्तावित है।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*