करगी रोड कोटासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शांतिपूर्ण मतदान में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए कलेक्टर ने जताया आभार*

*ग्लोबल न्यूज लाइव वेब बिलासपुर ब्यूरो*
*शांतिपूर्ण मतदान में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए कलेक्टर ने जताया आभार*

बिलासपुर, जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने चुनाव कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सभी विभागों और संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस विभाग सहित राजनैतिक दलों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की निर्वाचन प्रक्रिया में आयोग द्वारा नियुक्त सभी ऑब्जर्वर का मार्गदर्शन मिला। मास्टर ट्रेनरों की भूमिका को भी उन्होंने सराहा। कलेक्टर ने कहा कि मीडिया की भूमिका चुनाव संबंधी खबरों के त्वरित प्रसार और स्वीप अभियान में अति महत्वपूर्ण रही। उन्होंने सभी प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,रेडियो और सोशल मीडिया को धन्यवाद दिया है।
स्वीप अभियान से जुड़े सभी विभागों,एनएसएस,स्काउट और महाविद्यालय के विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों की भूमिका शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए अहम है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया, जिससे जिले में निर्विघ्न प्रक्रिया संपन्न हुई। कलेक्टर ने आम मतदाता और नागरिकों के प्रति भी शांतिपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*