बिल्हा

*श्री अग्रसेन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया*



बिल्हा संवाददाता रामविलास शर्मा ( जोली)//बिल्हा ग्लोबल न्यूज// । कोरोना युग के प्रारंभ के बाद से स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों पर लगने वाले शासकीय अवरोधों के बाद श्री अग्रसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल बिल्हा ने इस स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी रचनात्मक वापसी की जो कि प्रबंध समिति, शिक्षकों, बच्चों व पालकों के धैर्य का‌ प्रतिफल है । विद्यालय में स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ पर श्री अग्रसेन जी महाराज, मां सरस्वती जी की पूजा और ध्वजारोहण के बाद बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ जिसमें बच्चों व शिक्षकों द्वारा सुसज्जित मंच पर अनेक देशभक्ति गीतों व शिक्षाप्रद नाटक पर रंगारंग प्रस्तुतियों से बच्चों ने उपस्थित पालकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति के पदाधिकारीयों ने विद्यालय संचालन संबंधी अपने व्यक्तिगत व सामूहिक संकल्प भी सभी से साझा किये और कार्यक्रम को आकर्षक बनाने व प्रस्तुतियों के लिए बच्चों को प्रशिक्षित करने हेतु शिक्षकों का धन्यवाद किया व अंत में स्कूल प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में सभी पालकों को बड़ी संख्या में उपस्थित होने व इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया ।

Latest
*रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा* *भाटापारा में करियर फेयर एक्सपो 2.0* *बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  * *संतान सप्तमी का व्रत महिलाओं ने रखा*