बिलासपुर

*गोठानों में हो व्यवस्थित गोबर खरीदी: कलेक्टर*


बिलासपुर ब्यूरो @राजेश वर्मा

*टीएल की बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा*
बिलासपुर, 16 अगस्त 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने गोठानों में गोबर खरीदी और वर्मी खाद निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि हर गोठान में गोबर की खरीदी होनी चाहिए और हर टांके में वर्मी खाद का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने जिले के गोठानों में व्यवस्थित गोबर खरीदी करवाने के कहा। स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र अभियान चलाकर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आज टीएल की बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र युद्ध स्तर पर बनाने कहा। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा पीपीईएस एण्ट्री का कार्य नहीं किया गया है उन्हें अनिवार्य रूप से यह कार्य करवाने के निर्देश दिए। 19 एवं 20 अगस्त को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने के लिए आयोजित होने वाले विशेष शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार कहा। बूथ लेवल पर भी स्वीप की गतिविधियों के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद, बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने बोनी, बियासी और रोपा की जानकारी ली। कलेक्टर ने वन अधिकार पट्टों के वितरण में तेजी लाने कहा। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य को पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गिरदावरी कार्य शासन का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने राजस्व अमलों को किसान के खेत पर पहुंचकर त्रुटिरहित शत प्रतिशत गिरदावरी कार्य करने कहा। बैठक में एडीएम श्री आरए कुरूंवशी, सभी संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*