Global news live
बिल्हा

*अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्यवाही*



*बिल्हा से रामविलास शर्मा की रिपोर्ट *

*कृषि केंद्रों में अधिकारियों की दबिश*
*बिल्हा ग्लोबल न्यूज*, 15 अगस्त 2023/जिले में गत दिवस कुछ उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उचित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय की जानकारी मिली थी। जिस पर कृषि विभाग की संचालक ने संज्ञान लेते हुए संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर, संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर, एवं उप संचालक कृषि बिलासपुर को संयुक्त दल गठन कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के आदेश पर दल गठन उपरांत 14 अगस्त को विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम हरदीकला स्थित मेसर्स कौशिक कृषि केन्द्र में दबिश दी गई, जिसमें रिकार्ड संधारण अपूर्ण एवं बिल बुक सही नहीं पाए जाने को लेकर विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही की गई। तदुपरंात शनीचरी स्थित मेसर्स कृषक साथी में दल द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया विक्रय करते पाया गया, साथ ही संस्थान के गोदाम का आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। जिस पर मेसर्स कृषक साथी के विक्रय एवं भण्डारण स्थल को दल द्वारा सील करने की कार्यवाही की गई। शनिचरी में ही स्थित मेसर्स वसुंधरा कृषि संसार का भी निरीक्षण किया गया। जहां बिना खाद विक्रय (पॉस) आई.डी. के यूरिया खुली बोरी से विक्रय करते पाया गया। साथ ही अनुज्ञप्ती में स्त्रोत प्रमाण पत्र का समावेश किये बिना जैव उर्वरकों का विक्रय किया जा रहा था। उक्त सभी कृत्य उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के निर्धारित प्रावधानों के विपरीत हैं। दल द्वारा कार्यवाही करते हुए मेसर्स वसंुधरा कृषि संसार को भी सील कर दिया गया। कृषि विभाग के गठित दल में संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर से श्री सुमित सोरी सहायक संचालक कृषि, संयुक्त संचालक कृषि संभाग बिलासपुर से श्री अशोक कुमार बनाफर सहायक संचालक कृषि एवं श्री एस.एस. जगत तथा कार्यालय उप संचालक कृषि बिलासपुर से श्री आशुतोष श्रीवास्तव सहायक संचालक कृषि एवं श्री पी.एल. उपाध्याय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के साथ ही क्षेत्रीय उर्वरक निरीक्षक श्री आर.एस. गौतम एवं श्री अजय सिंह उपस्थित थे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*