पंखाजूर

*बहू की प्रसव कराने के लिए भाग दौड़ के दौरान पानी में डूबने से सास की दर्दनाक मौत*



*बिप्लब-की रिपोर्ट*
*पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़*

शासन-प्रशासन स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लाख दावे करे पर दूरस्थ अंचलों की हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। जहां पर 102 महतारी एक्सप्रेस की भी सुविधा नहीं है, जिससे इस क्षेत्र की गर्भवती माताओं को प्रसव कराने अस्पताल तक पहुंचने के लिए कोई सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि क्षेत्र के लोगों द्वारा काफी समय से इस सुविधा की मांग की जा रही है। यह सुविधा नहीं मिलने से कोयलीबेड़ा क्षेत्र के खुटगांव में तालाब में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। देर रात अपनी बहू की प्रसव कराने के लिए भाग दौड़ के दौरान रात्रि करीब 11 बजे के आसपास वृद्ध महिला राजबति आंचला कहीं चली गई थी।
देर रात तक आसपास पता तलास किया गया पर पता नहीं चला,अल सुबह ढूंढने के दौरान महिला के पति धनीराम को तालाब में कुछ तैरता हुआ नजर आया,जिसकी सूचना गांव वालों को दी गई, जिसके बाद सुबह थाने में सूचना के बाद पुलिस ने मौका निरीक्षण करने के बाद मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इधर 102 की सुविधा नहीं मिलने पर घर में ही प्रसव के दौरान बच्चे की भी मौत हो गई। एक ही दिन दो-दो मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। कोयलीबेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 महतारी एम्बुलेंस की सुविधा नही होने से क्षेत्र के लोगों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मृतका के पुत्र किसनु राम ने बताया कि रात में बहुत तेज बारिश हो रही थी और प्रसव दर्द उठने पर उसके भाई की पत्नी को कोयलीबेड़ा अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था, जब वाहन की सुविधा नहीं मिली तो बाइक से लाने का प्रयास किया जा रहा था, परंतु तेज बारिश के चलते बाइक फिसलने लगी, जिस कारण से अस्पताल नही पहुंच पाई और घर पर ही प्रसव कराना पड़ा, जिससे नवजात की मौत हो गई। वहीं रात में वाहन में अपनी बहू को अस्पताल ले जाने के प्रयास में रही सास की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस क्षेत्र में इस तरह से 102 की सुविधा नहीं मिलने से इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*