गौरेला पेंड्रा मरवाही

*छात्रावास के दो कर्मचारी निलंबित*



*छात्रावास संचालन में अनियमितता बरतने और अनधिकृत रूप से छात्रावास में प्रवेश करने पर दो कर्मचारी निलंबित*

// गौरेला पेंड्रा मरवाही, श्री कृष्णा पांडे की रिपोर्ट // “गौरेला ग्लोबल न्यूज़ “छात्रावास संचालन में अनियमितता बरतने और अनधिकृत रुप से छात्रावास में प्रवेश करने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जारी आदेशों के तहत प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोरजा विकास खण्ड गौरेला के प्रभारी, छात्रावास अधीक्षक श्री उत्तरा दिवाकर (मूल पद शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर) के द्वारा छात्रावास में 1 अगस्त 2023 रात में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश एवं छात्रावास संचालन में अनियमितता की शिकायत पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला के द्वारा निरीक्षण उपरांत शिकायत सही पाया गया, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री दिवाकर का मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला रहेगा निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
इसी तरह श्री दिनेश कोरी, आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, आदिवासी बालक आश्रम पंडरीपानी द्वारा 1 अगस्त रात में प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोरजा विकास खण्ड गौरेला में अनाधिकृत प्रवेश करने की शिकायत पर निरीक्षण उपरांत शिकायत सही पाया गया, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री कोरी का मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गौरेला रहेगा। निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Latest
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*   *फिनलैंड के निक्लस पाल्डेनियस ने पैदल नर्मदा  यात्रा शुरू की* *यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में 23 अक्टूबर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव* *अमरकंटक में पितृमोक्ष अमावस्या पर नर्मदा तटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब*