Global news live
बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पाक्सो एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया जेल*


*बिल्हा ग्लोबल न्यूज*रामविलास शर्मा की रिपोर्ट*थाना-चकरभाठा क्राइम न्यूज़*

♦️ *नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार*⚡⚡⚡

♦️ *पाक्सो एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया जेल*


*गिरफ्तार आरोपी*- 
घनश्याम यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम छतौना आवासपारा थाना चकरभाठा
  मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने पीड़िता की स्कूल टीचर के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा इसकी नाबालिक लडकी को मारपीट कर डरा धमका कर बलात्कार किया है, की रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में अपराध धारा 64(2)(M) 351(2) बीएनएस 4, 6 पोक्सो अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम कुमार साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी घनश्याम यादव की पातासाजी किया गया, जिसे आज दिनांक को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना कबूल किया गया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू सउनि राधेलाल ध्रुवे, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला कुजूर आरक्षक गोवर्धन शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Latest news
*अमरकंटक पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* *सुरक्षा संवेदन शीलता और जिम्मेदारी के साथ करें सर्प रेस्क्यू  वनमंडलाधिकारी* *अमरकंटक में निर्जला एकादशी पर उमड़ी आस्था * *नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन* *मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही*