Global news live
पंखाजूर

*वर्षा ऋतु में नगर पंचायत की मनमानी के चलते स्कूल में पानी घुसा*

नगर पंचायत सीएमओ की घोर लापरवाही के चलते पहली बारिश ने खोली पखांजुर नगर पंचायत का पोल पट्टी–

/बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट/

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//
कांकेर जिले के पखांजुर नगर पंचायत का पोल पट्टी पहली बारिश में ही खुल गई है,पखांजुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में संचालित एपीजे अब्दुल कलाम शासकीय स्कूल में सामने मैदान का सारा पानी स्कूल परिसर से गुजर कर निकाल रहा है,स्कूल के सामने घुटने भर पानी की जमाबड़ा हैं स्कूल प्रवेश करने के लिए स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को घुटने भर पानी पार कर स्कूल में प्रवेश करना पड़ता हैं,इतना ही नहीं पूरे मैदान से पानी बह कर स्कूल के भीतर से ही बहार निकल रहा है बच्चों को शौचालय जाने के लिए एक घुटने भर पानी पार करना पड़ता हैं,ऐसे में भारत रत्न मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित पिव्ही नंबर 116 के वार्ड क्रमांक 15 में संचालित शासकीय स्कूल में पड़ने वाले लगभग 250 बच्चे सर्दी जुकाम बुखार जैसे बीमारी से कभी भी पीड़ित हो सकता है।
वही जिम्मेदार नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद मोनिका साहा ने बताया कि नगर पंचायत के सीएमओ से पानी निकासी के लिए कई बार बताया गया है मगर नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी मामले को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं,स्कूल के प्रधान अध्यापक ने बताया कि पिछले साल से मैं लगातार नगर पंचायत एवं शिक्षा विभाग को स्कूल परिसर एवं सामने मैदान में जल भराव से हो रही स्कूली बच्चों की परेशानियों के बारे में लिखित शिकायत की है मगर अब तक संबंधित अधिकारियों के द्वारा कोई संतोष जनक कार्य नहीं किया गया है,वही नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी बंशीलाल नुरेटि (सीएमओ) ने मीडिया पर स्कूल परिसर में जल भराव के मामले में कोई जबाब देने से साफ इंकार कर दिया है,उन्होंने बताया कि नगर पंचायत से कर्मचारियों को मौके पर से पानी निकासी के लिए भेजा गया है।
जबकि वहा भारी मात्रा में जल भर जाता हैं पानी निकालने के लिए नगर पंचायत द्वारा कोई नाली निर्माण नहीं किया गया है एवं स्कूल के बच्चों के लिए स्कूल तक पहुंचने के लिए कोई सड़क की व्यवस्था भी नहीं है,ऐसा ही वद हाल पखांजुर नगर पंचायत के भीतर देखने को मिल रहा है तो सुदूर अंचल में क्या परिस्थिति होगी ? फिलहाल नगर पंचायत के कर्मचारियों ने छोटी सी नाली बनाकर पानी निकलने की व्यवस्था किया है मगर मैदान में जमा हुआ पानी अभी भी स्कूल परिसर से बहे रहा है अब देखने वाली बात ये होगी कि ऐसे ही हाल में ही एपीजे अब्दुल कलाम शासकीय स्कूल के लगभग 250 बच्चों को छोड़ दिया जाता है या स्कूल पहुचने के लिए सड़क की व्यवस्था एवं जल भराव से निजात पाने के लिए नाली निर्माण किया जाता हैं या नहीं ?

Latest news
*बलौदा बाजार भाटापारा में ऑयल और गैस की उपलब्धता और शिकायत दर्ज करने की जानकारी*
*कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान हमारे अन्नदाता हैं - अश्वनी शर्मा* *कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त* *पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा* *अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी*