Global news live
पंखाजूर

*धर्मांतरण किए मृत व्यक्ति का शव दफनाने का मामला गरमाया,चक्का जाम कर प्रदर्शन जारी*

धर्मांतरण किए मृत व्यक्ति का शव दफनाने का मामला गरमाया,चक्का जाम कर प्रदर्शन जारी

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

“पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़ “

कांकेर जिले के पखांजुर में माचपल्ली निवासी दिलीप पददा नामक व्यक्ति जो आदिवासी समाज से धर्मांतरण कर ईसाई धर्म ग्रहण किया था,उक्त व्यक्ति का बीमारी के बजाय से निधन हो गया था,माचपल्ली के ग्रामीणों ने शव को दफनाने के लिए जगह देने से सख्त मना कर दिया था,वही कलेक्टर जनदर्शन में मृत व्यक्ति के परिजनों ने गुहार लगाने पर जिला कलेक्टर ने पखांजुर एसडीएम को माचपल्ली पहुंच कर शव दफनाने के लिए ग्रामीणों से बात करने को कहा मगर माचपल्ली के ग्रामीणों ने शव को दफनाने के लिए जगह देने से सख्त मना कर दिया था,पखांजुर एसडीएम ने बताया कि पखांजुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 01 में शमशानघाट के लिए शासन की आवंटित भूमि पर शव को दफनाया गया है।
वही पिछले दिन शव को दफनाने के मामले में पखांजुर थाना के सामने दिन भर धरना प्रदर्शन किया गया था, प्रदर्शन कारियो का मांग है कि पखांजुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 में धर्मांतरण किया हुआ शव को तत्काल वहा से उठा कर ईसाई शमशानघाट पर दफनाया जाए,धरना प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी,पूर्व विधायक भोजराज नाग,नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशीम रॉय अंतागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष राधेलाल नाग एवं क्षेत्रीय कई भाजपा नेता भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शंकर सरकार बजरंग दल के नेता कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के द्वारा विरोद प्रदर्शन किया जा रहा है।
बीते दिन प्रशासन द्वारा शाम तक कोई पहल नहीं किए जाने के बाद भाजपा युवा मोर्चा एवं बजरंग दल की ओर से पखांजूर नगर पंचायत के व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बंद करने का आह्वान किया वही आज पखांजुर क्षेत्र के समस्त व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर प्रदर्शन कारियो को अपनी समर्थन दिया,आज सुबह से ही प्रदर्शन कारियो ने पखांजुर थाने के सामने सड़क पर छक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं प्रदर्शन कारियो का एक ही मांग है कि जहाँ शव को दफनाया गया है वहाँ शिव मंदिर है हमारे देव स्थल से तत्काल ईसाई धर्म में धर्मांतरण किया मृत व्यक्ति का शव तत्काल उठा कर ईसाई शमशानघाट में दफनाया जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन और तेज होगी।
खबर लिखे जाने तक शासन प्रशासन के कोई अधिकारी धरना स्थल पर नही पहुची।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*