Global news live
कांकेर

*ठेकेदार को खुली छूट अधिकारियों की मिलीभगत से गुणवत्ता विहीन कार्य*

आदिवासी बालिका छात्रावास गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग ठेकेदार के द्वारा एवं कमीशन की भेंट चढ़ा

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//


*निर्माणधीन छात्रावास भवन में आ रही सीपेज…..*

//*दुर्गूकोंदल*पखांजुर*ग्लोबल न्यूज़//

*आदिवासी बालिकाओं को बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आदिवासी विकास शाखा द्वारा दुर्गुकोंदल ब्लॉक के ग्राम आमकड़ा में बालिका छात्रावास का निर्माण किया जा रहा…..*

*यहां बालिका छात्रावास भवन की लागत 1.20 लाख की हैं….*

*अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदार भारी भ्रष्टाचार करने में लगा हुआ है…*

*छात्रावास भवन निर्माण में ठेकेदार द्वारा तमाम मापदंडों को दरकिनार कर निर्माण किया जा रहा है*

*सबसे चौकाने वाली बात यह कि उक्त भवन का निर्माण कार्य पिछले एक साल से चल रहा है। परंतु आज तक निर्माण स्थल पर निर्माण संबंधी बोर्ड तक नहीं लगाया गया है….*


*कमीशन में बंधे हुए हैं अधिकारी जिस कारण नहीं होती निर्माण कार्य की नियमित जांच…*
*ग्रामीणों के विरोध के बाद भी गुडवत्ता में सुधार नहीं*

*ग्रामीणों द्वारा निर्माण के दौरान कई बार ठेकेदार को छात्रावास निर्माण में गुडवत्ता लाने को कहा गया लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से काम किया जा रहा है*


*आदिवासी विकास शाखा से भी कोई अधिकारी निर्माण कार्य को जांच के लिए नहीं आते हैं जिसका ठेकेदार भरपूर फायदा उठा रहा है और गुडवत्ताहीन छात्रावास भवन का निर्माण करने में लगा हुआ है।*

*निर्माणधीन छात्रावास भवन
अभी से सीपेज आ रहा है हैं जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि निर्माण में ठेकेदार द्वारा किस तरह से लापरवाही बरती गई होंगी*

*गुडवत्ताहीन लाल ईंट का उपयोग*

*आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए निर्मित छात्रावस में घटिया लाल ईंट का उपयोग किया जा रहा है।*

*पिछले एक साल से छात्रावास भवन का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन विभाग को कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अब तक इसके सुपरविजन के लिए नहीं पहुंचा है।*

*गांव ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में न तो गुणवत्ता को ध्यान में रखा गया है और न ही निर्धारित मापदंड का पालन किया जा रहा है।*

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*