छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा*

धार्मिक समाचार

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*चैत्र नवरात्रि व रामनवमी पर जवारा विसर्जन हेतु आए श्रद्धालुओं के लिए भव्य फलाहार वितरण*

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पूजा अर्चना करते हुए

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मां भगवती की पूजा अर्चना की

भाटापारा 27 मार्च/ नगर पालिका परिषद भाटापारा के नवधा चौक में चैत्र नवरात्रि की पूर्णाहुति और भगवान राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और सेवा का भव्य संगम देखने को मिला। जवारा विसर्जन के लिए आए हजारों श्रद्धालुओं के लिए पार्षद एवं सभापति  दीपा दशरथ साहू तथा महिला मंडली द्वारा फलाहार वितरण का विशेष आयोजन किया गया।
निरंतर सेवा के 3 वर्ष
उल्लेखनीय है कि सभापति  दीपा साहू द्वारा यह पुनीत कार्य पिछले 3 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने अपनी पूरी टीम और महिला मंडली के साथ मिलकर जवारा विसर्जन मार्ग पर भक्तों की सेवा का बीड़ा उठाया, जिसकी नगरवासियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने स्वयं भक्तों को फलाहार वितरित कर इस सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
शर्मा ने कहा कि भक्तों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और निरंतर 3 वर्षों से इस परंपरा को निभाना सराहनीय है।नक्खी बाबा तालाब में हुआ विसर्जन
शहर के प्रसिद्ध शीतला मंदिर सहित विभिन्न वार्डों से गाजे-बाजे और भक्तिमय जसगीतो के साथ जवारा निकाला गया। सभी जवारा का विसर्जन पूर्ण विधि-विधान के साथ नक्खी बाबा तालाब में संपन्न हुआ।
• अश्वनी शर्मा अध्यक्ष, नगर पालिका ने कहा
हमारी संस्कृति सेवा और समर्पण की है। सभापति  दीपा साहू और उनकी टीम द्वारा विगत 3 वर्षों से जवारा विसर्जन के मौके पर भक्तों की निस्वार्थ सेवा की जा रही है, जो नगर पालिका परिवार के लिए गर्व का विषय है। मैं सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी की बधाई देता हूँ
• दीपा दशरथ साहू पार्षद एवं सभापति
माता रानी एवं पूर्वजो की असीम कृपा से हमें सेवा का यह सौभाग्य पिछले 3 वर्षों से मिल रहा है। भक्तों के चेहरे पर संतोष और भक्ति के भाव देखकर आत्मिक सुख मिलता है। हमारी महिला मंडली भविष्य में भी इस परंपरा को और भव्य रूप में जारी रखने का संकल्प लेती है

फल वितरण करते हुए

Latest
*बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*