Global news live
Uncategorizedकरगी रोड कोटा

*कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ब्लॉक अध्यक्ष ने विभिन्न पंचायतों में चौपाल लगाकर प्रसार प्रचार किया गया है *

*करगी रोड कोटा ग्लोबल न्यूज लाइव* कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुवा, साजापाली ,खैरझीटी, बरद्वार पीपर खुटी, मोहदी कालार तराई, गोबरीपाठ ,में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने चौपाल लगा कर डोर टू डोर कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के पक्ष में जनसंपर्क किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो कार्य किया है वह भरोसेमंद और सराहनीय है।उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया ,बिजली बिल हाॅफ किया ।आवास न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना,राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना,गोधन न्याय योजना के तहत किसानों,भूमिहीन मजदूरों व पशुपालक किसानों के खाते में पैसा डालने का कार्य किया जा रहा है।बताते है की पूर्व में उक्त एरिया जोगी कांग्रेस मय था मगर ब्लाक अध्यक्ष ने कड़ी मेहनत कर उक्त क्षेत्र को कांग्रेस मय बनाया जो चिरस्मरणीय है कांग्रेस प्रत्याशी को इसका लाभ मिलेगा l इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Latest news
*सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा * *विश्व पर्यावरण दिवस पर शंभूधारा में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम* *विश्व पर्यावरण दिवस पर  हुआ पौधारोपण* *ग्राम पंचयतकतों की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी योजना  में गुणवत्ता और स्थान पर सवाल* *वृक्ष धरती के श्रृंगार स्वस्थ पर्यावरण के हैं आधार* *अमरकंटक में ऑल इंडिया ट्रेक कैंप 2026 का सफल आयोजन*