कांकेर

*गजराज ने मचाया आतंक*

गजराज ने मचाया आतंक घर की छत को तोडा फिर मक्के की फसल को किया बर्बाद दहशत का महौल

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//
कांकेर जिले के कापसी इलाके में एक हाथी महाराष्ट्र सीमा से भटकते भटकते कापसी पहुंच गया है, कल देर शाम कापसी क्षेत्र के इरिकबूटा गांव में हाथी घुस आया और घरों को तोड़फोड़ करने लगा हाथी को देख ग्रामीण डरते डरते किसी तरह अपनी जान बचा घरों से बाहर निकले और इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों की दी मौके पर वन विभाग की टीम ने किसी तरह हाथी को गांव से दुर किया पर इस दौरान कई खेतों में लगे मक्के की फसल को भी हाथी ने रौंद दिया जिससे मक्के की फसल बर्बाद हो गया। क्षेत्र में हाथी के होने की खबर से दहशत का माहौल बना है,,पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल के वनमण्डलाधिकारी के शशिगांनदन ने बताया कि महाराष्ट्र सीमा के पास हाथी का दल मौजूद हैं जहां से भटक कर एक हाथी कांकेर क्षेत्र में घुस आया है, हाथी की निगरानी के लिए कुल 3 पार्टियों को तैनात किया गया है, साथ ही ड्रोन की मदद से भी नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों की सावधान रहने अपील भी लगातार किया जा रहा है, जिन किसानो का नुकसान हुआ है उन्हें विभाग की ओर से सहायता देने की बात कही है।

Latest
*ध्यान कुटि जर्जर  देखरेख के अभाव में ढह रहीं * *रामघाट पर टैक्सी यूनियन ने चलाया स्वच्छता अभियान* *बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*