Global news live
करगी रोड कोटा

*ठेकेदार द्वारा चोरी की बिजली से टंकी कार्य का निर्माण प्रशासन मौन*

करगीरोड कोटा – कोटा नगर पंचायत में जल आवर्धन योजना के तहत् वार्ड नं 14 धरमपुरा प्राथमिक शाला स्कूल प्रांगण में डेढ़ महीने से बिना बिजली विभाग मीटर पानी टंकी का कार्य कराया जा रहा है, जबकि बिना बिजली विभाग के अनुमति के बिजली कनेक्शन खंभे से तार लगाकर काम चलाया जा रहा है वहीं पीएचई विभाग के करोड़ों रुपए लगत से टंकी बनाया जा रहा है, वहीं कोटा विभाग के अनदेखी के कारण ठेकेदार ने खंभे से बिजली लेकर बेखौफ काम किया जा रहा है, गौरतलब है कि बिजली विभाग भी गरीब किसानों के बिजली बिल समय जमा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काट दिए जाते हैं, वहीं पानी टंकी ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति के बिजली चोरी कर काम किया जा रहा है, वहीं प्राथमिक शाला धरमपुरा स्कूल में बिना सुरक्षा गार्ड और बिना बेरिकेटिंग या घेराबंदी के कार्य किया जा रहा है, वहीं स्कूल में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक 159 छात्र छात्राएं स्कूल में पढ़ते है, कभी गंभीर रूप अनहोनी घटना घट सकता है, चूंकि लगभग चालीस फ़ीट ऊंचे से बांस बल्ली सेंटरिंग प्लेट के समान और छड़ काट के ऊपर चढ़ाया जा रहे हैं व खुले बिजली खंभे लटकते नजर आ रहा है,वही स्कूल के बच्चे और मोहल्ले वाले बच्चे आसपास घूमते फिर से नजर आते हैं, स्कूल प्रांगण में पानी टंकी के कार्य होने से प्रधानपाठक और शिक्षक और शिक्षिकाओं की जिम्मेदारी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टि से लगा रहता है लेकिन स्कूल विभाग के द्वारा भी अनदेखी किया जा रहा है, वहीं कोटा नगर पंचायत वार्ड नं 14 करोड़ रुपए लगत पानी टंकी बनाने वाले को बिजली विभाग और पीएचई विभाग संयुक्त रूप कार्यवाही किया जायेगा या ठेकेदार को खुली छूट दिया जायेगा?
अनुराग जयसवाल पानी टंकी ठेकेदार – मैं सभी जगह से बिजली विभाग से अनुमति लेकर काम कर रहा हूं,।
ईश्वरीय पाण्डेय प्रधानपाठक -कहा की हमारे द्वारा स्कूल प्रतिदिन प्रार्थना के समय बच्चों को निर्माणधीन पानी टंकी के तरफ़ जाने के मना किया जाता है। लेकिन सुरक्षा दृष्टि से ठेकेदार को सुरक्षा घेरा प्रदान करना चाहिए।
जे ई बिजली विभाग कोटा जगनेश कहा गया की कल मौके पर मुआयना कर जांच कर कार्यवाही किया जायेगा।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*