Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*स्कूल अस्पताल खोलने के बजाय सरकार शराब दुकान खोल रही– विधायक इंद्र साव*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*****

भाटापारा  कांग्रेस शासन के समय भाजपा नेता प्रदेश में शराब बंदी का ढिंढोरा पिटते थे और अब भाजपा की विष्णु देव
साय की भाटापारा बलौदाबाजार जिले में 21 शराब की दुकान खोलने जा रही है,जिसका हम पुर जोर विरोध कर ग्रामीण महिलाओं की रक्षा सुरक्षा की मांग करते है।उक्त बाते क्षेत्र के विधायक इंद्र साव ने 1 अप्रैल से लागू होने जा रही नई आबकरी नीति के विरोध में कही।
          विधायक इंद्र साव ने अपने क्षेत्र की महिलाओं की रक्षा सुरक्षा और गांव में बिगड़ने वाले वातावरण को ध्यान में रखते हुए कहा कि राज्य सरकार अब गांव गांव दारू दुकान खुलवाने में आमदा है।पूरे प्रदेश में नई आबकरी नीति 1 अप्रैल से लागू होने जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में 67 नई शराब दुकानें खोली जानी हैं और दुर्भाग्य की बात है कि हमारे जिले में 21 नई शराब दुकानें खोलने का प्रावधान किया गया है। जिसमें से भाटापारा ब्लाक में
9 दुकान और सिमगा ब्लाक में 5 दुकान सहित कुल 14 दुकानें दोनो ब्लॉक में खोलने की तैयारी में है।विधायक  साव ने कहा कि जब पूर्व में कांग्रेस सरकार थी तब भाजपा के नेता गण शराब बंदी की मांग करते थे,धरना देते थे,विधानसभा में हल्ला करते थे और जब उनकी सरकार है तो शराब बंदी तो दूर ये लोग गांव गांव में शराब बेचने जा रहे है।अब भाजपा के नेता लोग कहा छिप गए,कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।विधायक  साव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर सुशासन का दावा करती है वही दूसरी ओर वह समाज में अशांति और अराजकता फैलाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार शराब दुकानों की संख्या बढ़ाकर समाज को और अधिक नशे की ओर धकेलने जा रही है।
       विधायक इंद्र साव ने  सरकार से नई शराब दुकानों  के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि नई शराब नीति को अगर लागू किया जाता है, तो कांग्रेसजन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिन गांव में शराब दुकान खुलना प्रस्तावित है उन गांव के ग्रामीणों,महिलाओं के उसी गांव में धरना दिया जाएगा। साव ने कहा कि आज क्षेत्र में  स्कूल और अस्पताल खोलने की सबसे ज्यादा जरूरत है ताकि बच्चों को शिक्षा और लोगो को प्राथमिक इलाज हो सके लेकिन सरकार जगह जगह शराब दुकाने खोलने जा रही हैं जिससे इसका समाज पर नकारात्मक और बुरा असर देखने को मिलेगा।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*