Global news live
छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सिरगिटटी थाना क्षेत्र मे आशांति फैलाने वालो के विरुद्ध पुलिस का प्रहार*

*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज राजेश वर्मा की रिपोर्ट*
———————————————————-
’’      सिरगिटटी थाना क्षेत्र मे आशांति फैलाने वालो के विरुद्ध पुलिस का प्रहार
’’     आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त 
’’     आने जाने वाले राहगिरो को चाकू दिखा कर डरा धमका रहा था
’’     आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया
’’ नाम आरोपी – मोह. इमरान पिता मोह. अब्दुल्ला काछी उम्र 40 साल निवासी एल.आई.जी. 4 वार्ड नंबर 13 रमजानी बाबा मजार के पास गीतांजली कालोनी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.

            मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 02.06.2025 को सरप्राइज चेकिंग व पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से  सूचना मिला कि यादव भवन के सब्जी मंडी रोड तिफरा के पास एक व्यक्ति के हाथ मे धारदार चाकू रखा है तथा आने जाने वालो को डरा धमका रहा है घटना की सूचना मिलते ही तत्काल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  रजनेश सिंह को अवगत कराया गया तथा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर)  राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन)  निमितेश सिंह के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी किशोर केवट द्वारा टीम गठित कर यादव भवन सब्जी मंडी रोड तिफरा पहुचते ही पुलिस को आता देख आरोपी अपने हाथ मे चाकू लेकर भागने के फिराक मे था सिरगिटटी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी के पकडकर आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 298/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दोखिल किया गया

Latest news
*अमरकंटक नगर पालिका का अवैध कब्जे पर का चला बुलडोजर* *भुंडा कोना हनुमान मंदिर के पास  बोलेरो  पलटी 04 लोग हुए घायल * *विप्र सेवा संघ एवं सर्व समाज के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा* *किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण* *जिले की 33 सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन* *ग्राम मथनीबेड़ा में अस्मिता परियोजना का शुभारंभ* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक* *लालसोट महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम* *सिविल अस्पताल में जरूरी है सुरक्षा गार्ड अश्वनी शर्मा* .*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई*