Global news live
छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*समारोह में उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे ध्वजारोहण*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर रामनारायण यादव कोटा से*
*स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल*

*समारोह में उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे ध्वजारोहण*

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखरेगी छटा*
बिलासपुर, 13 अगस्त 2024/जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज सवेरे 09 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अंतिम रिहर्सल में शामिल होकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। कलेक्टर ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुकूल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। एडीएम आर.ए. कुरुवंशी ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डों से परिचय, पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। रिहर्सल के दौरान नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Latest news
*उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन*