Global news live
करगी रोड कोटा

*अचानकमार टाइगर रिजर्व की मिली बड़ी कामयाबी दिखने लगे बाघ*

कोटा ब्यूरो@*अचानकमार टाइगर रिजर्व की बड़ी कामयाबी*
अचानकमार टाइगर रिजर्व में कोर जोन में लगे।जंगल के बीच कैमरे में दिखने लगे 8 बाघ
अचानकमार टाइगर रिजर्व के डीएफओ वी आर नायर ने बताया की विगत 2 वर्षों के दरमियान वन्य प्राणियों के लिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से घास मैदानों का विकास एवं कोर जोन एरिया में चारों तरफ पानी की व्यवस्था बढ़ाने की दिशा में लगातार हमारे द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसकी वजह से वन्य प्राणी के लिए उक्त जगह अच्छी मानी जाती है अचानकमार टाइगर रिजर्व देश में घनत्व में शीर्ष टाइगर रिजर्व में से एक है नेशनल टाइगर कंजर्वेशन एर्थारिटी ने इसकी सराहना भी की है साथ ही जानवरों की गतिविधियों और इलाकों को समझने के लिए जगह-जगह कैमरा भी लगाया गया है उन प्रयासों के कारण में बाघों के लिए अस्थाई आबादी में निरंतर सुधार देखा गया है 2022 दिसंबर से जून 2023 तक कुल 8 बाघो को कोर जोन में लगे कैमरों में कैद किया गया है जिसमें 6 मादा बाघनी है जो कैमरा में नजर आए।और अचानकमार के अंदर सभी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है क्योंकि मादा बाघिन ज्यादा है इसलिए उनकी निगरानी करना जरूरी है । और भी अचानकमार टाइगर रिजर्व जंगल में हिरण को रायपुर के जंगल सफारी से 150 को लाकर एटीआर की जंगल में छोड़ने की अनुमति मांगी गई है। अभी इस समय एटीआर में बड़ी संख्या में बायसन भी दिखाई देने लगे हैं । भालू खरगोश एवं मोर पक्षी आदि भी बहुत मात्रा में दिखाई देते हैं

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*