
*कृषि विभाग, भाटापारा द्वारा आयोजि कार्यक्रम में शामिल हुए शिव रतन शर्मा*

**भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*****सरकार की प्राथमिकता किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देना है:- शिवरतन शर्मा*
भाटापारा कृषि विभाग, भाटापारा द्वारा आयोजित बीज एवं स्पेयर वितरण कार्यक्रम उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने सम्मिलित होकर किसानो से संवाद किया बीज व सामग्री वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की इस योजना का उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज एवं आवश्यक कृषि उपकरण उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके एवं आर्थिक स्थिति में सुधार आये। यह पहल आत्मनिर्भर किसान और समृद्ध कृषि के संकल्प की दिशा में एक सार्थक कदम है।प्राकृतिक खेती पर जोर किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने और फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित किया। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं शर्मा ने बताया कि सरकार किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचा रही है।
छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। हमारी सरकार की प्राथमिकता किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देना है। यह कार्यक्रम किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उपकरणों से लैस करके उनकी उत्पादकता और आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे न केवल किसानों को लाभ होता है, बल्कि देश में खाद्यान्न उत्पादन में भी वृद्धि होती है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मथुरा यदु, जिला पंचायत सदस्य अमर मंडावी, सरपंच संघ अध्यक्ष संकेत अग्रवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष टिक्की वर्मा, सहित कृषक एवं कृषि विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

