Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*जनता की समस्याओं का करें त्वरित निराकरण : सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*

*जनता की समस्याओं का करें त्वरित निराकरण : सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत*

*विकासखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में मांगों से संबंधित 78 आवेदन प्राप्त हुए*

*मौके पर किया गया 62 आवेदनों का निराकरण*

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 1 जुलाई 2023/ कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम बस्ती बगरा में आयोजित विकासखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने उप तहसील को नियमित रूप से खोलने एवम एंबुलेंस का संचालन
करने के निर्देश दिए। सांसद ने बस्ती से बसंतपुर तक लोक निर्माण विभाग द्वारा नवनिर्मित सड़क का शुभारंभ भी किया।
शिविर में मांगो से संबंधित 78 और एक शिकायत के कुल 79 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें खाद्य विभाग के 70, पंचायत विभाग के 6 और स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवम बैंक के एक एक आवेदन शामिल हैं। इनमें से 62 आवेदनो का मौके पर ही निराकृत किया गया। 17 आवेदन लंबित रहे जिसे संबंधित विभागों को शीघ्र निराकृत करने कहा गया है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी लगाई गई और हितग्राहियों को सामाग्री वितरण किया गया।
शिविर में उपस्थित लोगों को विधायक डॉ के के ध्रुव, अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते एवम राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री उत्तम वासुदेव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सुश्री ममता पैकरा अध्यक्ष जनपद पंचायत, श्रीमती गोमती भानू, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, गुलाब सिंह राज, श्री मोहर सिंह, मुद्रिका सर्राटी, बाला कश्यप, सहदेव सिंह पैकरा, छत्रपाल सिंह वाकरे, अशोक शर्मा, सुखदेव सिंह ग्रेवाल, गौरेला व पेण्ड्रा ब्लाक के सरपंच, उपसरपंच और जन प्रतिनिधि, क्षेत्र के ग्रामीणजनों सहित आर के खुटे परियोजना निदेशक, पुष्पेन्द्र शर्मा एस डी एम, डॉ. ललित शुक्ला सहायक आयुक्त, अतुल परिहार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, डॉ संजीव शुक्ला, डॉ अभिमन्यु सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजय चौधारी ने किया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरेला डॉ. संजय शर्मा ने शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रगट किया।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*