Global news live
Uncategorizedगौरेला पेंड्रा मरवाही

//जीपीएम कलेक्टर ने पशु प्रजनन प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण//


*जी पी एम से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*


*कलेक्टर ने पर्यटन स्थल ठाढ़पथरा में चल रहे निर्माण कार्यों, आश्रमो एवं पशु प्रजनन प्रक्षेत्र पकरिया का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश*

, 29 जून कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने बुधवार को गौरेला विकासखंड के पर्यटन स्थल ठाढ़पथरा में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के साथ ही विवेकानंद आश्रम, दुर्गा धारा आश्रम और पशु प्रजनन प्रक्षेत्र एवं बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र पकरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम संचालक स्वामी सुद्धात्मानंद से मिलकर आश्रम में रह रहे बच्चों खास कर बैगा बच्चों को मिल रही मदद के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने आश्रम के बच्चों के लिए बेहतर अध्ययन, अध्यापन, भोजन, पानी, स्वास्थ्य सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन स्थल ठाढ़ पथरा में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने कहा। उन्होंने पशु प्रजनन एवं बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र पकरिया का भी अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ ललित शुक्ला, जनपद सीईओ गौरेला डॉ संजय शर्मा, नायब तहसीलदार श्री अविनाश कुजुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*