Global news live
पंखाजूर

*पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की कलेक्टर ने दिए दण्डाधिकारी को जांच का आदेश….*

आलदंड और बिनागुंडा जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की कलेक्टर ने दिए दण्डाधिकारी को जांच का आदेश….

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//


पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जिले के थाना छोटेबेठिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आलदंड और बिनागुंडा के बीच जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ घटना में एक महिला नक्सली की मृत्यु की निष्पक्ष जांच, गंभीरता एवं आवश्यकता को देखते हुए संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम पखांजूर ए.एस. पैकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में उन्हें अपना जांच प्रतिवेदन तैयार कर 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
दण्डाधिकारी को जांच में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के घटना की पृष्ठभूमि, घटना में शामिल सशस्त्र बलों का सर्चिंग अभियान हेतु विभागीय आदेश, निर्देशों का विवरण तथा दिनांक 12 जून 2023 की घटना क्या वास्तव में सशस्त्र नक्सलियों द्वारा नियोजित घटना थी? क्या मृतिका माओवादी नक्सली मुठभेड़ के दौरान पुलिस बल के द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाये गये जवाबी फायरिंग में मारी गयी? मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान, परिचय, अपराध वृतांत आदि की जांच? शल्य चिकित्सकों द्वारा किये गये पोस्टमार्टम में पाये गये मौत का आधारभूत कारक, कारण की तथ्यात्मक जानकारी एवं चिकित्सकीय अभिमत? उक्त घटना का मुठभेड़ में पुलिस बल, आम नागरिकों के हताहतों अथवा अन्य जन-धन-बल की हानि व मौके पर स्थल निरीक्षण के दौरान पाये गये जप्त सामाग्रियों का विवरण एवं पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के संबंध में आसपास के ग्रामीणों की साक्ष्य, गवाही, अभिमत इत्यादि का विवरण पुलिस थाना छोटेबेठिया में दर्ज की गई एफआईआर, पुलिस विवेचना व अभिमत और सुसंगत धाराओं का संक्षिप्त विवरण इत्यादि बिन्दुओं पर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देष दिये गये हैं।

Latest news
*सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा * *विश्व पर्यावरण दिवस पर शंभूधारा में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम* *विश्व पर्यावरण दिवस पर  हुआ पौधारोपण* *ग्राम पंचयतकतों की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी योजना  में गुणवत्ता और स्थान पर सवाल* *वृक्ष धरती के श्रृंगार स्वस्थ पर्यावरण के हैं आधार* *अमरकंटक में ऑल इंडिया ट्रेक कैंप 2026 का सफल आयोजन*