ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज


*भाटापारा में इस बार 51 फीट का रावण 1 घंटे तक आतिशबाजी LED पर होगा लाइव*


*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*GLOBAL NEWS भाटापारा  08 अक्टूबर 2026*
भाटापारा में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा भव्य दहन, दशहरा उत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहाँ विश्राम… भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भाटापारा में विजयादशमी पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रावणभाटा मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

इस वर्ष 51 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का भव्य दहन होगा। दहन से पूर्व मैदान में संगीतमय-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, दर्शकों के लिए LED स्क्रीनऔर लगभग 1 घंटे की भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

अध्यक्ष ने मंच, दर्शक दीर्घा, प्रवेश-निकास, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और पुतला दहन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

अश्वनी शर्मा ने कहा दशहरा केवल उत्सव नहीं, सत्य, धर्म और न्याय की विजय का संदेश है। राम काज के भाव से नगर सेवा हमारा संकल्प है। हमारी प्राथमिकता सुरक्षित और सुविधाजनक आयोजन है। परिवार सहित आएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें

इस अवसर पर सभापति प्रतिनिधि देवेंद्र साहू, दशरथ साहू, CMO शिवकुमार यादव, इंजीनियर विनोद यादव, आदर्श रामलीला मंडली से मोनू माल, कोमल शर्मा, बजरंग चौरसिया, लाला शर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest
*जिले मे जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन* *सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने की पूजा-अर्चना* *आत्मीयता और अपनत्व के संग  भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकट लाल अग्रवाल का जन्मदिन* *भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *सूर्यास्त के साथ गूंज उठे छठी मैया के जयकारे छठ व्रतियों का उमड़ा जनसैलाब* *36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद महिलाओं ने डूबते और उगते सूर्य को दिया अर्घ्य* *कल्याणिका में गूंजा लोकतंत्र का स्वर नन्हे सांसदों की* *राष्ट्रीय रामायण मेला की  पंचदिवसीय आयोजन का संकल्प* *भाटापारा में धान खरीदी महाअभियान अध्यक्ष अश्वनी ने शुरू कराई खरीदी* *धान खरीदी का शुभारंभ नवागांव मंडी में हुई पहली खरीदी*