Global news live
कांकेर

*कांकेर जिला से माकपा के सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा*

कांकेर जिला से माकपा के सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*
*पखांजूर-कांकेर ग्लोबल न्यूज़*
संजय पराते पर लगाए थे गंभीर आरोप
पखांजूर कांकेर जिला से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।यह जानकारी हरपाल सिंह ने प्रेस को एक बयान जारी कर बताया।
हरपाल ने कहा की माकपा के जिला समिति ने पार्टी के राज्य समिति एवं केंद्रीय समिति को पार्टी के नेता संजय पराते के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन पार्टी ने कांकेर जिला समिति की शिकायत को संज्ञान में नहीं लेने के कारण पार्टी के सदस्यों ने पार्टी की साधारण सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी के नेता संजय पराते के खिलाफ पार्टी विरोधी ताकतों के आंदोलन में शामिल होने के साथ ही आर्थिक अनियमितता के आरोप भी हैं।
पार्टी केंद्रीय समिति ने कांकेर जिला समिति की शिकायत को अनदेखा कर शिकायतों पर कोई जांच भी नही किया है और ना ही तो राज्य समिति ने हमारे शिकायत पर कोई उचित पहल किया है।
पार्टी सदस्यों ने अपने इस्तीफा पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है पार्टी के जिन सदस्यों ने संजय पराते के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि और आर्थिक अनियमितता जैसे संगीन आरोप लगाए थे उनको ही पार्टी से गैर संवैधानिक तरीके से पार्टी से अलग कर दिया है जो पार्टी की अंदरूनी जनवाद की हत्या और तानाशाही प्रवृति को ही दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी जिला समिति सदस्यों के अलावा 40 पार्टी सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*