Global news live
बिलासपुर

*कलेक्टर ने किसान की शिकायत पर दिए जांच के निर्देश*



बिलासपुर ब्यूरो@*एसडीएम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 145 का आदेश किया जारी*
बिलासपुर ,24 जून 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के समक्ष मोपका निवासी उमेंद्र साहू ने 23 जून को लिखित में शिकायत दी थी कि ग्राम मोपका स्थित उसकी भूमि खसरा नंबर 1357 के मेड को तोड़ कर समीप के भू धारक शेरू असलम और मोहसिन खान ने अपनी भूमि में मिलाकर समतल कर दिया है और उसे धमकी दे रहा है कि यह जमीन उसकी अपनी जमीन है । कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के लिए पत्र एसडीएम बिलासपुर को प्रसारित किया। एसडीएम बिलासपुर ने शिकायत पत्र का संज्ञान लेते हुए धारा 145 सीआरपीसी के तहत मौके पर यथा स्थिति बनाये रखने का आदेश प्रसारित किया है और सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को अपने अपने दस्तावेज सहित 28 जून 2023 को कार्यालय बुलाया है। पुलिस को घटना का संज्ञान लेकर प्रतिवेदन देने और नगर निगम बिलासपुर को संज्ञान लेते हुए अनियमित विकास के संबंध में विधि सम्मत कार्यवाही करने हेतु लेख किया गया है। शिकायत पत्र में किसान उमेद साहू ने शेरू असलम के विरुद्ध शिकायत किया है किंतु भूमि मोहसिन खान के नाम पर होने से मोहसिन खान को नोटिस जारी किया गया है थाना सरकंडा ने शेरू असलम के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का इस्तगासा प्रस्तुत किया है ।

Latest news
*नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन* *मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत*