Global news live
पंखाजूर

*शव दफनाने को लेकर विवाद-*

शव दफनाने को लेकर पखांजुर में विवाद-

//बिप्लब कुण्डू -की रिपोर्ट//

:पखांजुर ग्लोबल न्यूज़ ‘:

धर्म परिवर्तन किया क्रिश्चन के मृत्यु के बाद शव को दफनाया गया पखांजुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 1 में,सैकड़ो की संख्या में थाने के सामने विरोध प्रदर्शन
कांकेर जिले के पखांजुर में शव को दफनाने को लेकर बड़ा विवाद हो गया है,मिली जानकारी के अनुसार माचपल्ली के आदिवासी समुदाय से कन्वर्टेड क्रिश्चन का मृत्यु के बाद शव को पखांजूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 रात के वक्त दफनाया गया था,बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति माचपल्ली का रहने वाला है,माचपल्ली में ग्रामीणों ने शव को दफनाने नहीं दिया तो रात को पिव्ही नंबर 46 में परिजनो ने पखांजुर में आकर प्रशासन की मदद से अंतिम संस्कार किया था,वही मामले में पखांजुर नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली,भाजपा के पूर्व विधायक भोजराज नाग,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पखांजुर अशीम रॉय,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शंकर सरकार,अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पखांजुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं,उनका कहना है कि कन्वर्टेड क्रिश्चन का शव को उठा कर क्रिश्चन शमसान में दफनाया जाए अन्यथा हिन्दू संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन ही होगा,वही सैकड़ो ग्रामीणों ने पखांजुर पुलिस थाना के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं,वही पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है।

Latest news
*अब तक जिले में कुल 54 एनक्यूएएस प्रमाणित संस्थाएं* *जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार* *कोटा एलबीडी स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन डायरेक्टर आदित्य दीक्षित ने दी बधाई* *जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने तहसीलदार को तत्काल हटाने की मांग की* *सेंट मेरी स्कूल कोटा ने लहराया परचम, 10वीं में सत्यम तो 12वीं में ओम ने किया टॉप* *श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन बर्फानी आश्रम में* *कमर्शियल गैस सिलेंडर को रु.3300 महंगा करना ’जनता की जेब पर डाका डालना है सीपीआई* *जनसमस्या समाधान शिविर पहुंचे शिवरतन* *नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण* *श्रमिक बहन ने मुख्यमंत्री को सिखाया काम*