
*जनसमस्या समाधान शिविर पहुंचे शिवरतन*
भाटापारा ग्लोबलन्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*सुशासन तिहार 2026: मोपर में जनसमस्या समाधान शिविर पहुंचे, शिवरतन शर्मा बोले- जनता को राहत पहुंचाने समाधान शिविर बना माध्यम*
भाटापारा 5 मई/ भाजपा छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने सोमवार को सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत भाटापारा विधानसभा के मोपर ग्राम में आयोजित समाधान शिविर में हिस्सा लेकर आमजन से सीधा संवाद किया। शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों से कहा गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकांश शिकायतें जल और विद्युत आपूर्ति से संबंधित रहीं। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए शिवरतन शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता को पानी और बिजली की कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। शिवरतन शर्मा ने शिविर को सम्बोधित कर कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। जनहित में चलाए जा रहे समाधान शिविरों से जनता को त्वरित राहत मिल रही है। हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।शिवरतन शर्मा ने आगे कहा की जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान हमारी प्राथमिकता है। सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है, और इस प्रकार के शिविर संवाद का माध्यम बनकर प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जनता से अपील करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि वे अपनी समस्याओं को बेहिचक साझा करें ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके शिवरतन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप समाधान शिविर का आयोजन कर शासन-प्रशासन को जनता के द्वार और उनके समीप लाना है। इस कार्यक्रम मे राकेश तिवारी, सविता अनंत, भोला वर्मा, महाबल बघेल, पवन वर्मा, डब्लू ठाकुर, संकेत अग्रवाल, प्रदीप अनंत, भारती वर्मा, राकेश वर्मा, ठाकुर राम साहू, गोलू देवांगन, राम कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सीईओ हिमांशु वर्मा, बीईओ मुकेश देवांगन, तहसीलदार यशवंत राज, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण-कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे



*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 78038 11514